विज्ञापन

IND vs ZIM, T20 World Cup: क्या अभिषेक शर्मा की प्लेइंग XI से होगी छुट्टी? बैटिंग कोच ने कही मैच में बदलाव की बात

IND vs ZIM, T20 World Cup: चेन्नई में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जाना है. भारतीय टीम जारी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी या नहीं, इसका फैसला गुरुवार को हो जाएगा.

IND vs ZIM, T20 World Cup: क्या अभिषेक शर्मा की प्लेइंग XI से होगी छुट्टी? बैटिंग कोच ने कही मैच में बदलाव की बात
IND vs ZIM, T20 World Cup Will Abhishek Sharma Out of Playing XI
  • चेन्नई में भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप सुपर-8 का अहम मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा.
  • भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने को लेकर चर्चा चल रही है.
  • सितांशु कोटक ने संकेत दिए कि टीम में बदलाव हो सकते हैं और बाएं-दाएं हाथ के बल्लेबाजों पर ध्यान दिया जा रहा है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IND vs ZIM, T20 World Cup: चेन्नई में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जाना है. भारतीय टीम जारी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी या नहीं, इसका फैसला गुरुवार को हो जाएगा. नजरें इस दौरान इस पर भी होंगी कि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाते हैं या नहीं. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया के सामने आए बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इस बात के संकेत दिए कि भारतीय टीम में बदलाव होगा. 

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले हुए प्रैक्टिस सेशन में से जो तस्वीरें आईं उसमें दिखा कि संजू सैमसन और अक्षर पटेल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. अक्षर पटेल और संजू ने कोच गुरू गंभीर के साथ काफी समय बिताया है. अगर संजू आते हैं तो लेफ्ट हैंड और राइड हैंड कॉम्बिनेशन काम आएगा. क्योंकि अभी तक दिखा है कि टॉप ऑर्डर में मौजूद तीनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए विरोधी टीम ऑफ स्पिनर को अटैक पर लगाती हैं. टी20 वर्ल्ड कप में मौजूदा समय में भारतीय टॉप ऑर्डर ने अभी तक निराश किया है. 

बुधवार को मीडिया के सामने आए सितांशु कोटक ने कहा,"खेल में बदलाव हो सकते हैं. हम टॉप तीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों और विपक्षी टीमों द्वारा ऑफ स्पिन गेंदबाजी पर ध्यान दे रहे हैं. चूंकि हमने तीन मैचों में जल्दी ही सलामी बल्लेबाजों को खो दिया है, इसलिए हम इस बारे में चर्चा कर रहे हैं."

भारत की समस्या तिलक वर्मा की फॉर्म भी है और सितांशु ने इसको लेकर कहा,"तिलक की बल्लेबाजी में कोई समस्या नहीं है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की. तिलक के स्ट्राइक रेट में दो चौकों का ही फर्क है. उनकी रन-ए-बॉल पारी को लेकर कोई चिंता नहीं है. अभिषेक, तिलक या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार को लेकर भी कोई तनाव नहीं है." 

हालांकि, उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी कहा,"मुझे नहीं लगता कि हमें बहुत कुछ बदलने की ज़रूरत है. हम अभी बाएं-दाएं बल्लेबाज़ों के संयोजन या गेंदबाज़ी संयोजन पर विचार कर रहे हैं. हम अच्छी शुरुआत को मज़बूत करने की कोशिश कर रहे हैं. सभी खिलाड़ी अच्छी फ़ॉर्म में दिख रहे हैं, कुछ बाधाओं के कारण गति बदल गई है."

वहीं सितांशु ने यह भी बताया कि रिंकू बुधवार शाम तक टीम से जुड़ जाएंगे. रिंकू सिंह के पिता कैंसर से जूझ रहे हैं और नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती हैं. मंगलवार को खबर आई थी कि रिंकू अपने पिता की देखभाल के लिए टीम छोड़कर अस्पताल पहुंचे थे. बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को भारतीय टीम का बेहतरीन फिनिशर माना जाता है. हालांकि, टी20 विश्व कप 2026 में अब तक उनका बल्ला शांत रहा है. वह बड़ी और प्रभावी पारी खेलने में सफल नहीं रहे हैं. रिंकू के टीम में जगह पर भी सवाल उठे हैं. ऐसे में अगर रिंकू जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ उपलब्ध होते हैं, तो उन्हें अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी.

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM, T20 World Cup: चेन्नई की पिच का कैसा है मिज़ाज, टीम इंडिया के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की ज़मीन कितनी तैयार

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: इंग्लैंड ने किया क्वालीफाई, सेमीफाइनल में रेस में ये तीन टीमें, ऐसा है पूरा गणित

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com