विज्ञापन

IND vs ZIM: 'मैं यह देखकर हैरान था', गावस्कर ने अभिषेक शर्मा को सराहा, विंडीज मैच को लेकर टीम को दी यह वॉर्निंग

World Cup 2026, Gavaskar Statement: गावस्कर ने विंडीज के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर टीम इंडिया को वॉर्निंग दी है

IND vs ZIM: 'मैं यह देखकर हैरान था', गावस्कर ने अभिषेक शर्मा को सराहा, विंडीज मैच को लेकर टीम को दी यह वॉर्निंग
Gavaskar on Abhishek:
X: social media

India vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup2026) में गुरुवार को टीम इंडिया की जिंबाब्वे पर 72 रन से जीत से इतर जो बड़े पॉजिटिव मिले, उनमें से एक अभिषेक शर्मा की फॉर्म रहा. इस मैच से पहले खेले गए पिछले चार मैचों में अभिषेक तीन में खाता भी नहीं खोल सके थे. इस प्रदर्शन के बाद  वह चौतरफा आलचोना में घिरे हुए थे, लेकिन प्रबंधन की तारीफ करनी होगी कि उन्हें जिंबाब्ववे के खिलाफ XI से ड्रॉप नहीं किया गया. और अभिषेक ने इस मुकाबले में तूफानी 55 रन बनाकर इस भरोसे को साबित कर दिखाया. इस प्रदर्शन के बाद महान गावस्कर ने आलोचकों को चुप कराने के लिए अभिषेक शर्मा की सराहना की, लेकिन साथ ही कहा कि उन्हें इस विस्फोटक बल्लेबाज को रक्षात्मक शॉट खेलते देखकर हैरानी हुई. वहीं, गावस्कर ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले मेगा मुकाबले के लिए टीम प्रबंधन को चेतवानी भी दी है. 

गावस्कर ने जियोस्टार से कहा, ‘हम जानते हैं कि अभिषेक शर्मा कितने अच्छे बल्लेबाज हैं. और उन्होंने  जिंबाब्वे के खिलाफ 55 रन की इस पारी से उन्होंने अपने आलोचकों को चुप करा दिया.' उन्होंने कहा, ‘अभिषेक ने अपना स्वाभाविक खेल खेलने से पहले कुछ समय लिया. उनकी बल्लेबाजी में एक तरीका था. उन्होंने ऑफ स्पिनर का सम्मान किया, किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया तथा शांत और संयमित तरीके से खेले.'

गावस्कर ने कहा, ‘इस मैच में उन्होंने वास्तव में रक्षात्मक शॉट खेले. उन्होंने कुछ गेंद को रोका भी. मुझे यह देखकर हैरानी हुई क्योंकि हम आमतौर पर अभिषेक को ऐसा करते नहीं देखते हैं. अभिषेक के लिए यह एक सीखने का दौर है.' महान ओपनर बोले, ‘मुझे सच में लगता है कि यह उसके लिए सीखने का एक अच्छा मौका है. हर क्रिकेटर लगातार दो मैचों में रन न बना पाने के दौर से गुजरता है.  बात सिर्फ इतनी है कि आप इससे कितना सीखते हैं. मुझे लगता है कि अभिषेक ने बहुत कुछ सीखा है और यह उसके लिए कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले में अच्छा साबित होगा.' गावस्कर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार के बाद भारतीय टीम ने जल्द ही सबक लिया तथा दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजी संयोजन को सुनिश्चित करने के लिए संजू सैमसन को शीर्ष क्रम में वापस लेकर आया.

उन्होंने कहा, ‘कहते हैं कि जब तक कोई चीज खराब ना हो तो उसे ठीक करने की क्या जरूरत है,  लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत बुरी तरह हार गया था इससे उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें शीर्ष क्रम में दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाजों के संयोजन की जरूरत है. पिछले मैच से सबक लेना बहुत महत्वपूर्ण था.' गावस्कर यह भी बोले कि रविवार को कोलकाता में होने वाले एक तरह के नॉकआउट मुकाबले में भारत को वेस्टइंडीज की आक्रामक बल्लेबाजी से सावधान रहना होगा.  सनी ने कहा, ‘वेस्टइंडीज अलग तरह की चुनौती है. उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता. उनके बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं. उनके गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वे विपक्षी टीम की गलतियों का फायदा उठाते हैं और सही समय पर विकेट लेते हैं. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों से निपटने के लिए भारत को अच्छी रणनीति बनानी होगी.'

यह भी पढ़ें:  IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: 'बल्ले को ही सारी बातें करने देते हैं', गुरु युवराज सिंह ने की अभिषेक शर्मा के पारी की जमकर तारीफ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com