विज्ञापन

दूसरे टी20 में वैभव सू्र्यवंशी का साथ देगी किस्मत? इन 2 बड़ी वजहों से बना मजबूत दावा

विंडीज के खिलाफ दूसरा टी20 मैच शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा. और मैच से पहले अगर किसी बात की चर्चा है, तो वह वैभव सूर्यवंशी के नाम की ही है

दूसरे टी20 में वैभव सू्र्यवंशी का साथ देगी किस्मत? इन 2 बड़ी वजहों से बना मजबूत दावा
वैभव सूर्यवंशी की दावेदारी बढ़ी है
source: X

संजू सैमसन को छोड़कर भारत के सभी बल्लेबाज फॉर्म में हैं और इसलिए टीम प्रबंधन शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ को पूर्व कप्तान एमएस धोनी के शहर में आयोजित होने वाले वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच पर लगी है. और इस मैच में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी  और अभिषेक शर्मा पारी की  शुरुआत कर सकते हैं. इसके पीछे एक वजह सैमसन का हालिया समय में कुछ मैचों में नाकाम होना तो है ही, तो वहीं यह मुकाबला सूर्यवंशी के घरेलू राज्य में होने के कारण वैभव का दावा खासा बढ़ता है.  पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना लेगी, लेकिन उसके लिए सैमसन का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है. सैमसन पिछली चार पारियों में केवल 29 रन बना पाए हैं. इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 11 है. उनकी असफलता के कारण भारत को इन मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई.

श्रेयस अय्यर ने संभाली सैमसन की विफलता

लेकिन पिछले मैच में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में मध्य क्रम ने सैमसन की असफलता का टीम पर खास असर नहीं पड़ने दिया. अय्यर ने अपने करियर के 68वें मैच में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा. ऐसे में सूर्यवंशी को एक और मौका मिल सकता है जिन्होंने अब तक मिले अवसरों पर यह साबित कर दिया कि वह खेल के छोटे प्रारूप के लिए उपयुक्त बल्लेबाज हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के पास कई तरह के शॉट हैं और वह अपने आक्रामक अंदाज से विपक्षी टीम को शुरू में ही दबाव में ला सकते हैं.

पिछले 4 मैचों में संजू की नाकामी

अफगानिस्तान के खिलाफ नई दिल्ली में पहले मैच की विफलता के बाद उठी उंगली के बाद दो लगातार अर्द्धशतक जड़ने के बाद सैमसन अगले चारों मैचों में नाकाम रहे हैं. जापान के खिलाफ 9 तो फिर एशियन गेम्स सहित विंडीज के मैच तक सैमसन 7, 2 और 11 का ही स्कोर कर सके. पूरे करियर में यही अनियमितता ही वह बात है, जो संजू की जानी दुश्मन बनी रही है और करियर के इस दौर में भी इसने उनका पीछा नहीं ही छोड़ा. बहरहाल, अब देखने की बात होगी कि गंभीर संजू के साथ ही आगे बढ़ते हैं या सूर्यवंशी की किस्मत साथ देती है?

F.A.Q.= रांची मैच से जुड़े FREQUENTLY ASKED QUESTIONS

प्र.-1: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के मुकाबलों की टाइमिंग क्या है?

उ. आमतौर पर भारत में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले शाम को खेले जाते हैं, जिनका मानक समय भारतीय समयानुसार (IST) शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.

प्र.-2: क्या रांची में होने वाले इस मुकाबले में ओस का असर देखने को मिल सकता है?

उ. यदि मुकाबला शाम या रात के समय खेला जाता है, तो रांची की जलवायु और मौसम के अनुसार ओस एक बड़ा कारक बन सकती है। ओस के कारण बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को गेंद को पकड़ने में कठिनाई होती है, जिससे टॉस की भूमिका अहम हो जाती है।

प्र.-3: टी20 मैचों में ओवर रेट और समय बर्बाद करने से जुड़े नए नियमों का इस सीरीज पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

उ. हाल ही में ICC और MCC द्वारा समय बर्बाद करने और धीमी ओवर-रेट को लेकर कड़े नियम लागू किए गए हैं, जिसके तहत मैदान पर अंपायर पेनल्टी रन का प्रावधान लागू कर सकते हैं, इससे टीमों को तय समय के भीतर अपने ओवर पूरे करने होंगे.

प्र.-4: इस सीरीज के दौरान खिलाड़ियों के वर्कलोड और फिटनेस को प्रबंधित करने के लिए क्या रणनीति अपनाई जा रही है?

उ. लगातार क्रिकेट और व्यस्त शेड्यूल के चलते खिलाड़ियों की फिटनेस और चोटों का मुद्दा अहम रहता है. ऐसे में टीम प्रबंधन रोटेशन नीति और खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देता है ताकि मुख्य खिलाड़ी फिट बने रहें.

प्र.-5: क्या रांची के इस मैच में पिच का मिजाज बल्लेबाजों के अनुकूल रहेगा या गेंदबाजों को मदद मिलेगी?

उ. आमतौर पर रांची की पिच बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है. मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स को भी पिच से टर्न और ग्रिप मिलने की उम्मीद रहती है, जिससे एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India, West Indies, Cricket, Sanju Viswanath Samson
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com