मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ देश भर में प्रोटेस्ट हो रहा है. कांग्रेस ने गुरुवार (8 अक्टूबर) को देश भर में विरोध प्रदर्शन करने का कॉल दिया है. पार्टी का आरोप है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों पर हमला किया जा रहा है. 7 अक्टूबर को लिखे एक पत्र में AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस संगठनों से 8 अक्टूबर को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का आग्रह किया.
इसके साथ ही, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्ष के नेताओं के साथ दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर ऐतराज जताते हुए, कांग्रेस ने अपनी राज्य इकाइयों से गुरुवार, 8 अक्टूबर, 2026 को राज्यों में 'काला दिवस' मनाने और विरोध प्रदर्शन करने को कहा है. इसके अलावा, कांग्रेस चीफ खरगे ने आज फिर से विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया है. कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्टोरेंट में पौने दो बजे आने का न्यौता भेजा गया है. लंच करने के बाद विपक्षी सांसद प्रोटेस्ट के लिए रवाना हो सकते हैं.
वहीं, एक्टर प्रकाश राज ने कहा कि 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में एक 'पीपल्स ट्रिब्यूनल' आयोजित की जाएगी, जिसमें पूरे कर्नाटक से 'SIR के पीड़ित' शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल होंगे.
LIVE UPDATES
पटना में तेजस्वी, मीसा सहित कई कार्यकर्ता डिटेन, ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग पर कर रहे थे प्रदर्शन
पटना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रदर्शन कर रहे राजद नेता तेजस्वी यादव, मीसा भारती, VIP नेता मुकेश सहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को डिटेन किया गया है. तेजस्वी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजभवन से मार्च निकाला. वो दो बैरिकेड क्रॉस कर निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के पास पहुंच गए थे. उनके साथ कांग्रेस के शकील अहमद खान प्रदर्शन में शामिल हुए. जिसके बाद उन्हें डिटेन किया गया. प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी ने कहा- यहां AK -47 लगाया गया है, AK - 47 आतंकवादियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा लेकर रहेंगे.
LIVE: तेजस्वी बैरिकेडिंग कूदकर आगे बढ़े, कांग्रेस का कोई नेता प्रदर्शन में नहीं
दिल्ली के अलावा पटना में भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग कूद कर आगे बढ़े हैं. इसका वीडियो भी सामने आया है. हालांकि कांग्रेस का कोई नेता प्रदर्शन में शामिल नहीं है. इस पर IIP विधायक आईपी गुप्ता ने कहा, "राहुल गांधी को सोचना होगा.
VIDEO | Patna: Bihar Leader of Opposition and RJD leader Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) climbs over the barricade as he leads the INDIA bloc's march to Lok Bhavan. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) #Bihar #Patna https://t.co/tgu9whDlKm
— Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2026
LIVE: पटना में विपक्षी दलों का लोक भवन मार्च
दिल्ली के साथ-साथ पटना में भी विपक्षी दलों का लोक भवन मार्च हो रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च हो रहा है. विधानसभा के मुख्य द्वार पर सभी नेता इकट्ठा हुए, फिर वहां से राजभवन मार्च की तैयारी है. मार्च में तेजस्वी यादव समेत सभी विपक्षी दलों के नेता शामिल हो रहे हैं.
जहां से प्रदर्शन शुरू होगा, वहीं पास में ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय है. कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग की गई है, भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
इनपुट- सोमू आनंद
LIVE: राजघाट के पास धारा 163 लागू, पुलिस बोलीं- प्रदर्शन की कोई जानकारी नहीं
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज तीसरे दिन भी विपक्षी दल प्रदर्शन की तैयारी में है. इस बीच राजघाट के करीब धारा BNSS 163 लागू कर दी गई है. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने बताया कि इंडी ब्लॉक ने अपने मार्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई और ना ही उनसे कोई परमिशन मांगी गई है.
LIVE: CEC के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, प्रदर्शन का तीसरा दिन
CEC के खिलाफ INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है. दोपहर बाद दिल्ली में विपक्षी सांसदों का एक और प्रदर्शन होगा. राहुल गांधी के साथ ममता बनर्जी भी इसमें शामिल हो सकती हैं. विपक्षी सांसद राजघाट भी जा सकते हैं. कांग्रेस चीफ खरगे ने आज फिर से विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया है. कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्टोरेंट में पौने दो बजे आने का न्यौता भेजा गया है. लंच करने के बाद विपक्षी सांसद प्रोटेस्ट के लिए रवाना हो सकते हैं.