विज्ञापन

IND vs SL: सहवाग-धोनी भी नहीं कर पाए थे ये कमाल, ऋषभ पंत इतिहास रचने से सिर्फ 3 छक्के दूर

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. जबकि दूसरा टेस्ट कोलंबो में 23 से 27 अगस्त के बीच खेला जायेगा.

IND vs SL: सहवाग-धोनी भी नहीं कर पाए थे ये कमाल, ऋषभ पंत इतिहास रचने से सिर्फ 3 छक्के दूर
ऋषभ पंत
IANS

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत के पास एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने का मौका है जो सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और एमएस धोनी भी नहीं बना सके. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बनने से सिर्फ 3 सिक्स दूर हैं.  ऋषभ पंत पहले ही वीरेंद्र सहवाग (90), रोहित शर्मा (88), रवींद्र जडेजा (82) और एमएस धोनी (78) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ चुके हैं. अब उनकी नजर उस उपलब्धि पर होगी, जिसे आज तक कोई भारतीय बल्लेबाज हासिल नहीं कर पाया है.

उम्मीद के मुताबिक, ऋषभ पंत 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग XI में अपनी जगह बनाए रखेंगे. यह भारत की 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) साइकिल की चौथी सीरीज होगी. पंत ने अपना पहला टेस्ट अगस्त 2018 में नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था.

WTC में 3000 रन पूरे करने के नजदीक

तब से इस स्टार बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस फॉर्मेट में खुद को सबसे बेहतरीन अटैकिंग खिलाड़ियों में से एक के तौर पर स्थापित किया है और 50 टेस्ट मैचों में 97 छक्के लगाए हैं. फिलहाल, टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम है. जबकि वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 3000 रन पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बनने से भी महज 220 रन दूर हैं.

श्रीलंका सीरीज में पंत की नजरें तीन और छक्के लगाने पर होंगी, ताकि वे टेस्ट क्रिकेट (सबसे लंबे फ़ॉर्मेट) में 100 छक्कों का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन सकें. अब तक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ़ तीन बल्लेबाज़ ही 100 छक्कों का आंकड़ा पार कर पाए हैं - एडम गिलक्रिस्ट, ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स इस खास क्लब का हिस्सा हैं.

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

ऋषभ पंत (2018-2026)

  • मैच: 50
  • रन: 3,557
  • छक्के: 97

वीरेंद्र सहवाग (2001-2013)

  • मैच: 103
  • रन: 8,503
  • छक्के: 90

रोहित शर्मा (2013-2024)

  • मैच: 67
  • रन: 4,301
  • छक्के: 88

रवींद्र जडेजा (2012-2025)

  • मैच: 89
  • रन: 4,095
  • छक्के: 82

एमएस धोनी (2005-2014)

  • मैच: 90
  • रन: 4,876
  • छक्के: 78

ये भी पढ़ें-  श्रीलंका को डबल झटका, मेंडिस के बाद एक और अहम बल्लेबाज चोटिल, भारत का पलड़ा भारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Rishabh Rajendra Pant, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com