विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2022

Ind vs Sa: इस फायर परफॉरमेंस ने भी की सिराज की टीम इंडिया में वापसी में मदद, कौन जानता है कि..

IND vs SA 2nd T20I: अब यह पेसर नेट पर टीम मैनेजेट के सामने मानो साबित करने में लगा है कि वह फ्लॉवर नहीं, फायर है! गुवाहाटी में रविवार को खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले के लिए आयोजित पहले नेट सेशन पर सिराज की फायर पर  जिसकी भी नजर गयी, तो उससे तो यही लगा कि यहां से कुछ भी हो सकता है.

Ind vs Sa: इस फायर परफॉरमेंस ने भी की सिराज की टीम इंडिया में वापसी में मदद, कौन जानता है कि..
Mohammed Siraj की किस्मत उनका पूरा साथ दे रही है
  • बुमराह की जगह चने गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी 2 मैचों में
  • नेट सेशन में दिखाया सिराज ने फायर !
  • क्या बदलेगी सिराज की किस्मत?
नई दिल्ली:

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) से बाहर होने के पीछे अपनी कहानिया हैं. वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर हुए, तो किस्मत रूपी टीम उड़ती हुई मोहम्मद सिराज के सिर पर जाकर बैठ गयी. और अब यह पेसर नेट पर टीम मैनेजेट के सामने मानो साबित करने में लगा है कि वह फ्लॉवर नहीं, फायर है! गुवाहाटी में रविवार को खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले के लिए आयोजित पहले नेट सेशन पर सिराज की फायर पर  जिसकी भी नजर गयी, तो उससे तो यही लगा कि यहां से कुछ भी हो सकता है. अगर सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी दोनों बचे मुकाबलों में इलेवन में जगह मिली, तो इस पेसर की गेंदों का अलग रूप देखने को मिल सकता है. 

SPECIAL STORY: 

अब बुमराह को लेकर आयी यह नयीं खबर, पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों !

भारतीय पूर्व ओपनर ने बुमराह की चोट को लेकर कही यह बड़ी बात, बोले कि आसार ये हैं कि...

ठीक वैसा रूप जिसकी बदौलत सेलेक्टरों ने इंग्लैंड में वारविकशायर काउंटी के लिए खेल रहे सिराज को भारत लौटने का फरमान सुना दिया. और अगर ऐसा हुआ, तो इसके पीछे वजह बना सिराज का फायरी प्रदर्शन, जो उन्होंने कुछ ही दिन पहले काउंटी में डिवीजन-1 में खेलते हुए वारविकशायर के लिए किया था. 

सिराज ने सितंबर 12 से 15 के बीच सॉमरसेट के खिलाफ खेले गए चारदिनी प्रथमश्रेणी मुकाबले में पहली पारी में 24 ओवरों में 82 रन देकर पांच विकेट चटकाए. सिराज ने फायर किया, तो गूंज इसकी सेलेक्टरों के कान तक भी पहुंची. वैसे इस मैच की अगली पारी में भी इस भारतीय पेसर ने एक विकेट लेकर मैच में कुल छह विकेट  चटकाने के साथ ही दिखाया कि वह भले ही न दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में चुने गए हैं, न ही टी20 विश्व कप टीम में, लेकिन  उनके जोश और जज्बे में कोई कमी नहीं है. कोशिशें सकारात्मक रहीं और इधर भारत में हालत बदले, किस्मत की टीम सिराज के सिर पर आ गिरी. और कौन जानता है कि यह टोपी टी20 विश्व कप के लिए भी सवार हो जाए. 

यह भी पढ़ें: 

पाकिस्तान के लिए बड़ी राहत, Naseem Shah की वापसी तय, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के लिए इस दिन भरेंगे उड़ान

T20 WC जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, ICC ने इनाम राशी का ऐलान किया, रकम जानकर हो जाएंगे हैरान

Video: इरफान पठान का सुपर शो, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को जड़े चार छक्के, इंडिया लीजेंड्स को फाइनल में पहुंचाया

VIDEO: स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe 

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Siraj, India, India Vs South Africa 10/09/2022 Insa10092022214866, ICC T20 World Cup 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com