- दूसरा दिन शार्दुल ठाकुर के नाम रहा
- शार्दुल ठाकुर ने सात विकेट हासिल किए
- भारत के पास अब 58 रनों की बढ़त
शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के सात विकेट के दम पर दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन 229 रन पर आउट करने के बाद भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 85 रन बनाकर 58 रन की बढत ले ली . भारत के लिये ठाकुर ने पहली पारी में कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सात विकेट लिये. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर चेतेश्वर पुजारा 35 और अजिंक्य रहाणे 11 रन बनाकर खेल रहे थे.
यह पढ़ें- एबी डिविलियर्स IPL में इस टीम के साथ जुड़ सकते हैं, खुद किया खुलासा
STUMPS on Day 2 of the 2nd Test.#TeamIndia 202 & 85/2, lead South Africa (229) by 58 runs.
— BCCI (@BCCI) January 4, 2022
Scorecard - https://t.co/qcQcowgFq2 #SAvIND pic.twitter.com/OwcK1xZ7YW
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूसरे दिन के खेल की बात करें तो भारत ने दूसरी पारी में 20 ओवर में 2 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं. साउथ अफ्रीका पर भारत ने अबतक 58 रन की बढ़त बनाई है. रहाणे (Ajinkya Rahane) 22 गेंद पर 11 और पुजारा 42 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद हैं. इससे पहले साउथ अफ्रीका (South Africa) की पहली पारी 229 पर आउट हो गई थी. शार्दुल ने एनगिडी को आउट कर पारी में 7वां विकेट हासिल किया. टेस्ट में शार्दुल का यह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी परफॉर्मेंस है. भारत पर साउथ अफ्रीका ने 27 रन की बढ़त बनाई थी. शार्दुल ठाकुर भारत के पहले ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने जोहान्सबर्ग टेस्ट में 7 विकेट एक पारी में लेने का कमाल किया है.
साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा रन कीगन पीटरसन ने बनाए. पीटरसन ने 62 रन की पारी खेली, इसके अलावा टेम्बा बावुमा ने 51 रन बनाए. भारत की ओर से शार्दुल ने 7 और शमी ने 2 विकेट हासिल किए. जसप्रीत बुमराह के खाते में 1 विकेट आया. इससे पहले भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे.
यह पढ़ें- शार्दुल ठाकुर की सोशल मीडिया पर धूम, "लॉर्ड शार्दुल ऑन फायर", देखिए गजब की क्रिएटिविटी
दूसरे दिन मैच में लंच के समय ही आउट हुए रस्सी वैन डेर डूसन के आउट होने पर क्रिकेट जगत में बहस का मुद्दा बन गया. ठाकुर ने एक बैक-ऑफ-ए-लेंथ गेंद फेंकी थी, जो कि बाहर पिच हुई थी, और वान डेर डूसन के बल्ले से लगकर विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishab Pant) के बल्ले के दस्तानों में गई. इस कैच को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस हो रही है.
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रासी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जेनसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी.
भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं