दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज (IND vs SA) से पहले भारत के शुरुआती अभ्यास सत्र के दौरान उमरान मलिक (Umran Malik) ने देर तक गेंदबाजी की लेकिन इस दौरान उनके साथी गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने अपने यॉर्कर कौशल से अधिक प्रभावित किया. हालांकि इन दोनों युवा खिलाड़ियों को भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान की मौजूदगी के कारण टीम में जगह मिलने का इंतजार करना पड़ सकता है. भारतीय टीम ने कोच राहुल द्रविड़ और पारस महाम्ब्रे की देखरेख में शाम के सत्र में जमकर पसीना बहाया. इस सत्र के दौरान उमरान की तेज गेंदों पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने करारे शॉट लगाए.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: ऋषभ पंत ने बताई विकेटकीपर-बल्लेबाज बनने की कहानी, पिता ने निभाया था अहम रोल
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
युवा अर्शदीप ने पहले शॉट गेंदें डाली लेकिन बाद में गेंदबाजी कोच महाम्ब्रे की देखरेख में अपने यॉर्कर को और सटीक करने का अभ्यास किया. महाम्ब्रे ने बीच की विकेट के सामने क्रीज पर ग्लव्स और वाइड लाइन के सामने एक बोतल रख दी और अर्शदीप को अलग-अलग गेंदें पर इन दोनों को निशाना बनाना था.
— BCCI (@BCCI) June 6, 2022
अर्शदीप गेंद डालने के बाद कोच से पूछ रहे थे, 'ठीक है?' जिस पर महाम्ब्रे ने उनसे गेंद की दिशा की जगह लंबाई पर ध्यान देने की सलाह दी. गर्मी की परिस्थितियों में आम तौर पर तेज गेंदबाज ज्यादा देर तक अभ्यास नहीं करते है लेकिन अर्शदीप और उमरान ने अधिक समय तक अभ्यास किया.
सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुवाई भुवनेश्वर करेंगे जिन्होंने मुश्किल से 15 मिनट की गेंदबाजी की. इस दौरान हर्षल पटेल, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल ने टीम सेशन के दौरान आराम किया.
यह भी पढ़ें: 'फिलहाल मेरा ध्यान Shoaib Akhtar के रिकॉर्ड पर नहीं..', आईपीएल सनसनी Umran Malik ने बताया अपना गेम प्लान
आमतौर पर मैच से पहले अधिक गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को टीम में मौका नहीं मिलता है. टीम में वापसी करने वाले 36 साल के दिनेश कार्तिक ने थ्रोडाउन विशेषज्ञों के साथ 'लैप स्कूप' और 'रिवर्स स्कूप' शॉट का अभ्यास किया. हालांकि टीम के उपकप्तान पंत की मौजूदगी में अंतिम एकादश में उन्हें मौका मिलना मुश्किल होगा.
डीडीसीए के मैदान कर्मियों ने कहा कि रात आठ बजे के बाद मैदान में ओस होगी लेकिन भारतीय टीम ने गीली गेंद से अभ्यास नहीं किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं