युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक्शन में नजर आने वाले हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज (IND vs SA) के लिए उन्होंने भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है. आईपीएल (IPL 2022) में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पंत का ध्यान अपने बल्ले से अधिक रन बनाकर टीम की सफलता में योगदान देने पर होगा. अनुभवी दिनेश कार्तिक की लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी हो चुकी है. हालांकि टीम में पंत की जगह पक्की है, फिर भी वो भारत (Team India) के टॉप विकेटकीपर-बल्लेबाज बने रहने के लिए बेहतर प्रदर्शन का प्रयास करेंगे. लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौजूदगी से पंत की विकेटकीपिंग में काफी सुधार हुआ है. हालही में पोस्ट किए पॉडकास्ट में पंत ने बताया है कि कैसे उन्होंने विकेटकीपिंग को चुना.
यह भी पढ़ें: 'फिलहाल मेरा ध्यान Shoaib Akhtar के रिकॉर्ड पर नहीं..', आईपीएल सनसनी Umran Malik ने बताया अपना गेम प्लान
एसजीटीवी पॉडकास्ट में पंत ने कहा, "मैं हर मैच में अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश कर रहा हूं. मैं हमेशा से विकेटकीपर बल्लेबाज रहा हूं. एक बच्चे के रूप में मैंने विकेटकीपिंग करना शुरू कर दिया था. मेरे पिता भी विकेटकीपर थे. इस तरह मैंने विकेटकीपिंग शुरू की."
आईपीएल 2022 में ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. कप्तान के तौर पर पंत के कुछ फैसलों की वजह ने दिल्ली की टीम टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो गई.
आगामी सीरीज के लिए रोहित शर्मा को आराम दिया गया है इसलिए केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे और पंत टीम के उपकप्तान होंगे.
सीरीज का पहला मैच 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया को टी20 अंतरराष्ट्रीय में 13 मैचों की विनिंग स्ट्रीक की तलाश होगी. फिलहाल भारत ने अफगानिस्तान और रोमानिया की बराबरी करते हुए लगातार 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीते हुए हैं.
पहले मुकाबले के बाद भारत और साउथ अफ्रीका 12 जून को कटक, 14 जून को विशाखापटनम, 17 जून को राजकोट और 19 जून को बेंगलुरु में भिड़ेंगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: India vs South Africa: पहले टी20 के लिए केएल राहुल की टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी, देखें Video
भारतीय टी20 टीम: केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं