विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2025

IND vs SA, 5th T20I: अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, ऐसा करते ही तोड़ देंगे विराट कोहली का महारिकॉर्ड

Abhishek sharma record 2025: पांचवें टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा. आज भारत और साउथ अफ्रीाका के बीच पांचवां टी-20 मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा.

IND vs SA, 5th T20I: अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, ऐसा करते ही तोड़ देंगे विराट कोहली का महारिकॉर्ड
Abhishek Sharma, IND vs SA, 5th T20I: अभिषेक रचेंगे इतिहास
  • अभिषेक शर्मा यदि पांचवें टी20 मैच में 47 रन बनाएंगे तो विराट कोहली का कैलेंडर ईयर रन रिकॉर्ड तोड़ेंगे
  • अभिषेक शर्मा ने इस साल 39 पारियों में 1568 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं
  • टी20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम है जिन्होंने 2024 में 2331 रन बनाए

Abhishek Sharma upcoming record: अभिषेक शर्मा यदि पांचवें टी-20 मैच में 47  रन बना पाने में सफल रहे तो विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. ऐसा कर अभिषेक शर्मा एक कैंलेंडर ईयर में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. इस समय यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. कोहली ने साल 2026 में 1614 रन बनाए थे. अभिषेक ने साल 2025 में 1568 रन बनाए हैं. बता दें कि चौथा टी-20 मैच कोहरे के कारण रद्द हो गया था. इस साल अभिषेक ने अबतक 40 मैच की 39 पारियों में बल्लेबाजी की और इस दौरान 203.10 की स्ट्राइक रेट के साथ 1568 रन बनाए जिसमें तीन शतक औऱ 9 अर्धशतक दर्ज है.

Latest and Breaking News on NDTV

टी-20 में एक कैलेंडर ईय़र में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम है, वेस्टइंडीज के पूरन ने 2024 में 2331 रन बनाए थे, इस दौरान उन्होंने 15 अर्धशतक और एक शतकीय पारी खेली थी. 

भारतीय इलेवन में होगा बदलाव

अहमदाबाद में भारतीय टीम की नजर कप्तान सूर्यकुमार यादव पर होगी. भारतीय कप्तान के लिए पूरा साल खराब रहा है। पिछली 20 पारियों में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है. अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. ऐसे में सूर्यकुमार यादव यहां बड़ी पारी खेल अपनी खोई फॉर्म हासिल कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पांचवें टी20 में संजू सैमसन पर भी नजर होगी, इंजर्ड शुभमन गिल के अहमदाबाद टी20 में खेलने की संभावना काफी कम है। ऐसे में सैमसन को टीम में मौका मिल सकता है, वे बतौर ओपनर टीम में वापसी करेंगे. संजू का लखनऊ में भी खेलना लगभग तय था, लेकिन मैच रद्द होने की वजह से उनके हाथ से यह मौका चला गया. अहमदाबाद में मौका मिलने की स्थिति में संजू बड़ी पारी खेलकर टीम में अपनी जगह फिर पक्का करने की कोशिश करेंगे. भारत टी20 सीरीज  में 2 . 1 से आगे है और शुक्रवार का मैच इस वर्ष का आखिरी मैच होगा, इसके बाद 11 जनवरी से भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी.

पांचवें टी-20 में भारत की संभावित इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, India Vs South Africa 2025 India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com