IND vs SA 2nd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 मैच (India vs South Africa) खेला जाएगा. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है. भारत ने तिरुवनंतपुरम में पहला मैच 8 विकेट से जीता था. इस लिहाज से टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) की टीम के लिए दूसरा टी20 एक जरूरी मैच है यदि उन्हें सीरीज में बने रहना है. इस बीच, टीम इंडिया एक और जीत दर्ज कर एक और सीरीज अपने नाम करने के लिए उत्सुक होगी.
यहां जीत मिलने से मेन इन ब्लू द्विपक्षीय टी20 सीरीज में अपने दबदबे को जारी रखेगी, जो वह नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद से अब तक अजय रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) से पहले ये उनकी आखिरी टी20 सीरीज है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भारत को सूर्यकुमार यादव (Suryakymar Yadav) के रूप में एक विश्वसनीय मध्यक्रम बल्लेबाज मिल गया है, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) की अनुभवी टॉप ऑर्डर की जोड़ी को टी20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में आने की जरूरत है.
पहले टी20 में भारतीय टीम पांच गेंदबाजों के साथ उतरी थी और काफी आसानी से मैच जीत लिया था. इसलिए, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो ऋषभ पंत (Rishabh Pant) या दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को बाहर करके प्लेइंग इलेवन में छठा गेंदबाजी विकल्प जोड़ने का एक्सपेरिमेंट हैं या नहीं.
दूसरे T20I में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है.
India's Probable XI: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह
भारत स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज , शाहबाज अहमद.
साउथ अफ्रीका स्क्वाड
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी, हेनरिक क्लासेन, रीज़ा हेंड्रिक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, लुंगी प्रिटोरियस एनगिडि.
* Video: ‘इसे कहते हैं कप्तान', फाइनल में नमन ओझा के शानदार शतक पर देखिए सचिन तेंदुलकर का ऑसम रिएक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं