पिछले दिनों टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में विंडीज को 2- 1 से मात दी. सभी फैंस सीरीज में टीम गिल से मेहमानों के 3-0 से सफाए की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन आखिरी मैच में विंडीज ने भारत को 5 विकेट से धोया, तो यह बड़ी संख्या में फैंस तो पसंद नहीं ही आया, तो वहीं कप्तान शुभमन गिल भी बॉलरों के प्रदर्शन को लेकर खासे निराश दिखाई पड़े. अब टीम इंडिया अपनी अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है. और वनडे टीम का टी20 सीरीज के दौरान या खत्म होने पर किया जा सकता है. 22 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच इस सीरीज के प्रदर्शन को भी वनडे टीम के ऐलान के समय ध्यान रखा जाएगा. साफ है कि न्यूजीलैंड के हालात एकदम अलग होने जा रहे हैं. यहां टीम को भारत की तुलना में पिच कहीं ज्यादा अलग और तेज मिलेंगी, तो मौसम भी जुदा होगा. ऐसे में विंडीज के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीतने वाली टीम से कुछ खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है. चलिए जानिए कि कौन से वो तीन खिलाड़ी हैं, जिन पर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है.
1. अंशुल कांबोज
हरियाणा का यह पेसर चोटिल प्रसिद्ध कृ्ष्णा की जगह टीम में शामिल हुआ था, लेकिन न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे टीम में उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार टीम का हिस्सा बन सकते हैं. भुवी पहले ही घोषित टी20 टीम का हिस्सा बन चुके हैं. और अब अगले साल विश्व कप को ध्यान में रखते हुए कुमार को कांबोज की जगह चयनित किए जाने की पूरी उम्मीद है. भुवनेश्ववर ने आखिरी वनडे 2022 में 21 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था.
2. आकिब नबी
जम्मू-कश्मीर के दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज औकिब नबी को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए पहली बार वनडे टीम में चुना गया था. इससे पहले उन्हें अगस्त 2026 में श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में भी शामिल किया गया था. हालांकि उस दौरे पर उन्हें अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था. नबी को 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे मैच में उनकी वनडे कैप सौंपी गई थी, लेकिन वह अपने पदार्पण मैच में कोई विकेट नहीं ले सके थे. हालांकि, न्यूजीलैंड की पिचें पेसरों के अनुकूल हैं, लेकिन एशियाई खेलों के बाद जसप्रीत बुमराह की वापसी की उम्मीद के चलते नबी को न्यूजीलैंड दौरे की टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है.
3. ध्रुव जुरेल
टेस्ट टीम के नियमित विकेटकीपर ध्रुव जुरेल विंडीज के खिलाफ खत्म हुए सीरीज में 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. ध्रुव टेस्ट नियमित रूप से खेलते हैं, लेकिन वनडे में उन्हें बहुत ही सीमित मौके मिले हैं. हालांकि, न्यूजीलैंड की पिचों को देखते हुए ध्रुव जरूर टीम के उन बहुत ही चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक हैं, जो सीधे बल्ले से खेलते हैं, लेकिन इसके बावजूद सेलेक्टरों को ईशान किशन को न केवल टीम में शामिल करने, बल्कि उन्हें उप-कप्तान बनाने का भी बहुत ज्यादा दबाव है. और यही वह आदर्श समय भी है, जब विश्व कप की तैयारियों के लिए ईशान को वनडे का खासा अनुभव दिया जा सकता है.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे सीरीज का कार्यक्रम
| मैच | तारीख | जगह |
| पहला वनडे | 4 नवंबर, 2026 | ईडन पार्क, ऑकलैंड |
| दूसरा वनडे | 7 नवंबर, 2026 | वेस्टपैक स्टेडियम (हेनरी स्टेडियम), वेलिंगटन |
| तीसरा वनडे | 10 नवंबर, 2026 | सेडन पार्क, हैमिलटन |
| चौथा वनडे | 13 नवंबर, 2026 | बे ओवल, तौरंगा (माउंट माउंगानुई) |
| पांचवां वनडे | 15 नवंबर, 2026 | बे ओवल, तौरंगा (माउंट माउंगानुई) |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं