विज्ञापन

6 लोगों को मौत के मुंह से खींच लाए अजय कुमार, IAF के खास ऑपरेशन की कहानी, दिलाया पदक

भारतीय वायुसेना के जूनियर वारंट ऑफिसर अजय कुमार को बाढ़ राहत एवं एंटी-नक्सल अभियानों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया. जान‍िए राजस्थान के झुंझुनूं निवासी अजय कुमार की पूरी कहानी. 

6 लोगों को मौत के मुंह से खींच लाए अजय कुमार, IAF के खास ऑपरेशन की कहानी, दिलाया पदक
JWO अजय कुमार भारतीय वायुसेना में करीब 19 वर्ष 6 माह की सेवा पूरी कर चुके हैं.
ajay kumar
  • अजय कुमार को बाढ़ राहत और एंटी-नक्सल ऑपरेशन में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विशिष्ट सेवा पदक मिला
  • 94वें भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर एयर फोर्स स्टेशन हिंडन में चीफ ऑफ एयर स्टाफ ने सम्मान प्रदान किया
  • झुंझुनूं जिले के भाटीवाड़ गांव के रहने वाले अजय कुमार ने बाढ़ में फंसे छह लोगों को सुरक्षित निकाला

शाम का वक्त था. चारों तरफ बाढ़ का पानी तबाही मचा रहा था. एक पूरा घर डूब रहा था. छह लोग छत पर खड़े थे. उनकी जान पर बन आई थी. पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में जरा सी देरी और लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी. हमारी टीम ने हिम्मत और सूझबूझ से काम लिया. सभी की जान बची. यह कहना है भारतीय वायुसेना के जूनियर वारंट ऑफिसर फ्लाइट गनर अजय कुमार का. आज अजय कुमार को उसी रेस्क्यू ऑपरेशन की बदौलत विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है. 

jwo ajay kumar vishisht seva medal 94th Indian Air Force Day

भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर एयर फोर्स स्टेशन हिंडन, गाजियाबाद में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति की ओर से चीफ ऑफ एयर स्टाफ ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया. Photo Credit: DD India

एनडीटीवी से खास बातचीत में भारतीय वायुसेना के जूनियर वारंट ऑफिसर अजय कुमार ने बताया कि 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशिष्ट सेवा पदक के लिए उनके नाम की घोषणा की गई थी. अब 8 अक्टूबर 2026 को 94वें भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर एयर फोर्स स्टेशन हिंडन, गाजियाबाद में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति की ओर से चीफ ऑफ एयर स्टाफ ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया है. 

झुंझुनूं के अजय कुमार को मिला सम्मान

बाढ़ राहत के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वाले जूनियर वारंट ऑफिसर अजय कुमार राजस्थान के झुंझुनूं जिले के भाटीवाड़ गांव के रहने वाले हैं. JWO अजय कुमार भारतीय वायुसेना में करीब 19 वर्ष 6 माह की सेवा पूरी कर चुके हैं. वर्तमान में वे जूनियर वारंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं और Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर में फ्लाइट गनर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं.

अजय कुमार के अनुसार, बाढ़ राहत के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ-साथ उन्होंने 21 अप्रैल से 11 मई 2025 तक छत्तीसगढ़ में संचालित एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान भी उल्लेखनीय सेवाएं दी थीं. 26 अगस्त 2025 को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जगदलपुर के पास चलाया गया बाढ़ राहत अभियान उन्हें ताउम्र याद रहेगा. 

jwo ajay kumar vishisht seva medal 94th Indian Air Force Day

जब बाढ़ में घिरे घर की छत पर फंस गए थे छह लोग

उस बाढ़ राहत अभियान में एक घर चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया था. घर लगातार पानी में डूब रहा था. जान बचाने के लिए घर के तीन पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची छत पर चढ़ गए थे. उन्हें सुरक्षित निकालने की जिम्मेदारी भारतीय वायुसेना को सौंपी गई थी. वायुसेना के हेलीकॉप्टर में क्रू मेंबर और पायलट के साथ फ्लाइट गनर अजय कुमार भी मौजूद थे. 

jwo ajay kumar vishisht seva medal 94th Indian Air Force Day

जूनियर वारंट ऑफिसर अजय कुमार राजस्थान के झुंझुनूं जिले के भाटीवाड़ गांव के रहने वाले हैं.                                          Photo Credit: ajay kumar

हेलीकॉप्टर से रस्सी पहुंचाकर बचाई छह जिंदगियां

अजय कुमार को उड़ते हुए हेलीकॉप्टर से छत पर खड़े लोगों तक रस्सी पहुंचानी थी और फिर उन्हें सुरक्षित हेलीकॉप्टर के अंदर लाना था. उन्होंने यह जिम्मेदारी पूरी दक्षता और साहस के साथ निभाई. सभी छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. ऑपरेशन के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की वजह से अजय कुमार को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है.  




यह भी पढ़ें- IPS चिराग जैन अब बरेली सिटी SP, प्रयागराज में लड़की को बचाने के लिए बिछाया हनी ट्रैप का जाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Airforce, Air Force Day, Chhattisgarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com