IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजलैंड के बीच तीसरा मैच हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. यह वनडे मैच निर्णायक वनडे मैच भारतीय टीम के लिए होगा. दरअसल, इस समय न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में भारत ने 1-0 से आगे हैं. पहले वनडे मैच में भारत को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं दूसरा वनडे मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. अब सीरीज का तीसरा वनडे मैच भारतीय टीम के लिए सीरीज बचाने वाला होगा. भले ही यह मैच भारत के लिए काफी अहम है लेकिन दूसरी ओर भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक खास रिकॉर्ड को बनानें के करीब हैं.
तीसरे वनडे मैच में यदि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपनी बल्लेबाजी से फिर से जलवा दिखाया और 5 छक्के अपनी पारी में उड़ाने में सफल रहे तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. दरअसल, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्का उड़ाने का रिकॉर्ड रोहित के नाम हैं (Most sixes in a calendar year).
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रोहित ने साल 2019 में कुल 78 छक्के उड़ाए थे. अब यदि सूर्या तीसरे वनडे में 5 छक्के लगाने में सफल रहते हैं तो वो रोहित के इस खास रिकॉर्ड को तोड़ ही देंगे बल्कि एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे.
बता दें कि एक कैलैंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में हिट मैन का बोलबाला रहा है. रोहित ने साल 2019 में कुल 78 छक्के लगाए थे तो वहीं 2018 में 74 और 2017 में 65 छक्के उड़ाए थे. इसके अलावा एबी डिविलियर्स ने 2015 में कुल 63 छक्के एक साल में अपने बल्ले से उड़ाने में सफलता हासिल की थी.
ये भी पढ़े-
6 6 6 6 6 6 6, ऋतुराज गायकवाड़ ने मचाया गदर, एक ओवर में जड़े लगातार 7 छक्के- देखें Video
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबरों के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports Hindi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं