विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे: बारिश ने डाला खलल, अगर मैच नहीं हुआ तो कौन जीतेगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा दूसरा वनडे मैच इस समय रूका हुआ है, बारिश के कारण खेल को रोक देना पड़ा है.वेलिंगटन में बारिश हो रही है. अब सबके मन में एक ही सवाल है कि अगर बारिश ने खेल बिगाड़ा तो क्या होगा.

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे: बारिश ने डाला खलल, अगर मैच नहीं हुआ तो कौन जीतेगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे
NDTV

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मैच में बारिश ने खलल डाला है. जिस समय बारिश के कारण मैच रूका तो उस समय भारत का स्कोर 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन है. केएल राहुल 26 और औकिब नबी 1 रन बनाकर खेल रहे हैं. बता दें कि जब मैच रूका तो उस समय  भारत DLS पार ​​स्कोर (109) से 4 रन आगे, यानी अगर मैच नहीं हो पाता है तो भारत को मैच का विजेता घोषित कर दिया जाएगा . वहीं, हर 4 मिनट में लगभग एक ओवर कम हो जाएगा, यानी यहां से ओवर में कटौती भी होनी शुरू हो गई है. 

अगर मैच नहीं हुआ तो कोन जीतेगा? 

अगर मैच नहीं हुआ तो भारत यह मुकाबला जीतेगा क्योंकि डीएलएस के खाते से इस समय पार स्कोर 109 रन है और भारत ने 113 रन बनाए हैं. तो भारत को DLS तकनीक से भारत को जीत 4 रनों से मिलेगी. अगर ऐसा हुआ तो वनडे सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे हो जाएगी. 

भारत के गेंदबाजों का कमाल 

मैच में  चार विकेट लेने वाले गुरनूर बराड़ की अगुवाई में अपने अनुभवहीन तेज आक्रमण के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को 41 ओवर में 134 रन पर समेट दिया था. आकिब नबी ने सात ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिये जबकि अंशुल कम्बोज ने आठ ओवर में 25 रन देकर दो विकेट चटकाये. वहीं बराड़ ने दस ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिये जो उनके कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है । उन्होंने शॉर्ट गेंदों का बखूबी इस्तेमाल करके मेजबान मध्यक्रम की कमर तोड़ दी. अर्शदीप सिंह ने सात ओवर में 16 रन दिये लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिली । उन्होंने हालांकि बेहद अनुशासित और सटीक गेंदबाजी करके दबाव बनाया.  भारतीय गेंदबाजों ने 176 डॉट गेंदें फेंकी

यह भी पढ़ें | IND vs NZ LIVE Score, 2nd ODI: बारिश ने दी दस्तक, भारत को 21 ओवरों में जीत की है 22 रनों की दरकार

यह भी पढ़ें | रोहित नंबर 1, अफरीदी नंबर 2, कोहली टॉप-10 में, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर

यह भी पढ़ें | गुरनूर बरार ने 4 विकेट लेकर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में ऐतिहासिक गेंदबाजी का बनाया रिकॉर्ड, नंबर 2 पर पहुंचे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, India Vs New Zealand 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com