विज्ञापन

IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ जीतते ही भारत को मिलेगा सुपर-8 का टिकट? ऐसा है पूरा समीकरण

India, India Super 8 Equation: भारतीय टीम ने अपने टूर्नामेंट ओपनर में यूएसए को हराया था. टीम इंडिया 2 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. टीम इंडिया का रन रेट +1.450 का है.

IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ जीतते ही भारत को मिलेगा सुपर-8 का टिकट? ऐसा है पूरा समीकरण
India Super-8 Qualification Scenerio
  • भारत का नामीबिया के खिलाफ मैच अभ्यास की तरह है, सुपर-8 के लिए अभी क्वालीफाई नहीं होगा.
  • भारत ने पहले मैच में अमेरिका को हराकर 2 अंक हासिल किए हैं और प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है.
  • अभिषेक शर्मा के पेट संक्रमण और वायरल बुखार के कारण उनकी फिटनेस और पाकिस्तान मैच में उपलब्धता अनिश्चित है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India Super-8 Qualification Scenerio T20 World Cup 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ एक्शन में होगी. डिफेंडिंग चैंपियन भारत को नामीबिया से किसी तरह का खतरा नहीं है. हालांकि, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पेट के संक्रमण के कारण मुख्य कोच गौतम गंभीर सहित टीम प्रबंधन चिंतित होगा क्योंकि इससे उसकी योजनाएं प्रभावित हो सकती है. अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में वानखेड़े की पिच पर बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. अब उन्हें फिरोज शाह कोटला की पिच पर आक्रामक खेल दिखाना चाहेगा, जिसे बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन पिच कहा जा सकता है.

नामीबिया के खिलाफ भारत का पलड़ा बहुत भारी है जिसकी टीम इसी मैदान पर नीदरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. इस तरह से देखा जाए तो भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले यह मैच अभ्यास मैच की तरह है. वहीं फैंस के मन में सवाल है कि क्या नामीबिया को हराते ही टीम इंडिया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी? इसका जवाब है नहीं. लेकिन उसकी संभावनाएं जरूर बढ़ जाएंगी.

क्या है भारत का सुपर-8 का समीकरण

भारतीय टीम ने अपने टूर्नामेंट ओपनर में यूएसए को हराया था. टीम इंडिया 2 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. टीम इंडिया का रन रेट +1.450 का है. जबकि पाकिस्तान 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +0.932 का है. अगर भारत गुरुवार को नामीबिया को हरा देता है तो वह 4 अंकों के साथ तालिका में टॉप पर होगा.

भारत की संभावनाएं बढ़ जाएंगी, लेकिन उसका सुपर-8 का टिकट कंफर्म नहीं होगा, क्योंकि तकनीकि तौर पर सभी टीमें 4 अंकों तक पहुंच सकती है. जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर खिसक जाएगा. भारत को इसके बाद पाकिस्तान और फिर नीदलैंड्स का सामना करना है. भारत को सुपर-8 में जाने के लिए अपने बचे दो में से एक मैच जीतना होगा. हालांकि, टीम इंडिया की नजरें बचे हुए दोनों मैच जीतकर अजेय रहने की होगी. 

अभिषेक की फिटनेस चिंता का विषय

भारत के लिए अभिषेक का पेट का संक्रमण और वायरल बुखार चिंताजनक है. उन्हें दो दिन भर्ती रहने के बाद बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई लेकिन रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मैच से पहले उन्हें पूरी तरह से ठीक होने का मौका देने के लिए मैदान पर उतारना उचित नहीं होगा, क्योंकि उस मैच में अभिषेक की मौजूदगी विपक्षी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती साबित होगी.

नामीबिया के खिलाफ मैच खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन के लिए लय में लौटने का एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है, क्योंकि लगातार असफलताओं के चलते उन्हें अपनी जगह ईशान किशन के हाथों गंवानी पड़ी, जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं.

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह.

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान बाल्ट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), मालन क्रूगर, डायलन लीचर, लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, विलियम मायबर्ग, जे जे स्मिट, जैक ब्रासेल, मैक्स हेंगो, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, रूबेन ट्रम्पेलमैन.

यह भी पढ़ें: IND vs NAM, T20 World Cup: जानें कैसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें? दिलचस्प होगी ये टक्कर

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में नया विवाद, अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने PSL ऑक्शन से नाम लिया वापस, ये है वजह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com