वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज तो गया, लेकिन अब तमाम फैंस और पूर्व क्रिकेटरों का एक बड़ा धड़ा उनके बदले चार महीने पहले ही विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने संजू सैमसन को बाहर बैठाने पर बहुत ही ज्यादा खफा है. और उन्हें पूर्व क्रिकेटरों के बयान भी आने शुरू हो गए हैं. संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में संजू सैमसन को टीम से बाहर रखने के भारतीय प्रबंधन के फैसले पर गंभीर सवाल उठाया है. मांजरेकर ने पूरी तरह से समझ से परे बताया।
मैच के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मांजरेकर ने 15 वर्षीय खिलाड़ी के डेब्यू का स्वागत तो किया, लेकिन प्लेइंग इलेवन से सैमसन को बाहर रखे जाने पर हैरानी जताई. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वैभव को भारतीय रंग में देखना शानदार है, लेकिन सैमसन के साथ क्या हुआ? क्या उन्हें ड्रॉप कर दिया गया है? क्या आप मजाक कर रहे हैं!
मांजरेकर ने आगे आशंका जताते हुए लिखा कि शायद सैमसन चोटिल हैं और उम्मीद की जानी चाहिए कि यह सिर्फ एक चोट ही हो, क्योंकि अगर ऐसा नहीं है, तो यह क्रिकेट इतिहास का सबसे अजीबोगरीब चयन है. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि टीम वैभव को शामिल करना ही चाहती थी, तो सैमसन को आसानी से नंबर 3 पर खिलाकर दोनों खिलाड़ियों को एक साथ टीम में जगह दी जा सकती थी.
बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया. वह 15 साल की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं, और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का करीब 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. हालांकि, उनका यह पहला मैच उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने आए वैभव ने 10 गेंदों में दो छक्कों की मदद से केवल 14 रन बनाए और पवेलियन लौट गए.
यह भी पढ़ें: वैभव के अनचाहे रिकॉर्ड की फैंस के बीच चर्चा, इस बात से हैरान हैं दिग्गज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं