विज्ञापन

सोनू-मोनू की गिरफ्तारी के बीच नया बवाल, पुलिस ने आरोपी के कमर में रखी पिस्टल तो विपक्ष हुआ हमलावर

बेगूसराय के बलिया में कुख्यात सोनू-मोनू को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची थी. उसी समय का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक अपराधी की कमर में पुलिस जबरदस्ती पिस्टल रखती दिखाई दी.

सोनू-मोनू की गिरफ्तारी के बीच नया बवाल, पुलिस ने आरोपी के कमर में रखी पिस्टल तो विपक्ष हुआ हमलावर
सोनू-मोनू की गिरफ्तारी के बीच नया बवाल

बिहार के बेगूसराय में शनिवार को कुख्यात सोनू-मोनू की गिरफ्तार के दौरान नया विवाद सामने आ गया है. पुलिस द्वारा आरोपी के कमर में पिस्टल रखने का वीडियो वायरल होने के बाद पप्पू यादव से लेकर बिहार के अन्य नेताओं ने पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं. पप्पू यादव ने तो पुलिस को सबसे बड़ा गुंडा और आतंकवादी तक कह दिया है. वहीं, आरजेडी की प्रियंका भारती ने वायरल वीडियो के जरिए जमकर घेरा और सम्राट चौधरी सरकार पर भी निशाना साधा है. जानकारी के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है. 

बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर जोरदार तंज कसा. उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान लोगों से अभद्र भाषा में बात कर रहे हैं. राजनीतिक दबाव या फिर भ्रष्ट अधिकारी की शह पर पुलिस वाले कभी लोगों की कमर में पिस्टल लगा रहे हैं तो कभी एनकाउंटर कर डालते हैं. 

पप्पू यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ पुलिसवाले जबरन एक शख्स की कमर में पिस्टल लगाते हुए दिखे.

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद पप्पू यादव के पुलिस को गुंडा बताया. उन्होंने कहा, “बिहार पुलिस की कार्यशैली अब आतंकवादी प्रवृत्ति वाली हो गई है. पुलिस से बड़ा कोई गुंडा नहीं है. पुलिस मुख्यालय में रावण और कंस जैसे लोग बैठ गए हैं. राजनीतिक द्वेष के कारण पुलिस निर्दोष लोगों को पीट रही है, गोली मार रही है और उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है.”

RJD प्रवक्ता ने सीएम सम्राट को घेरा

पप्पू यादव के अलावा आरजेडी की प्रवक्ता प्रियंका भारती ने भी बिहार पुलिस की कार्यशैली को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पर लिखा, " तेजस्वी जी लगातार कहते रहे कि बिहार पुलिस गुंडा बनकर कई निर्दोषों का फ़र्ज़ी एनकाउंटर कर चुकी है. इस वीडियो में पुलिस ख़ुद व्यक्ति की कमर में जबरदस्ती अवैध हथियार डालकर उसे गिरफ्तार करती दिख रही है. अगर वीडियो में सत्य है, तो सम्राट जी को जवाब देना होगा."

Latest and Breaking News on NDTV

डीएसपी ने पिस्टल रखने की बात को किया खारिज

उधर जब शनिवार को पुलिस के जरिए जबरन हथियार दिए जाने के वायरल वीडियो को लेकर डीएसपी सुबोध कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह आरोप निराधार है. पुलिस छापेमारी के दौरान बदमाशों ने ही पुलिस टीम पर पिस्टौल तान दी थी जिसके बाद काफी मशक्त कर दोनों से से हथियार छिने गए थे. सोनू सिंह और मोनू सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. सोनू पर 11 मामले जबकि मोनू पर 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

वहीं, भरत तिवारी मामले पर मंत्री अशोक चौधरी के घर पहुंचने का जिक्र करते हुए पप्पू यादव ने कहा, “नाटक करने से क्या फायदा होगा? 20 साल नाटक कर लिए, लेकिन किसी को न्याय मिला. यह पूरा खेल उच्च जाति के लोगों का है, क्योंकि ब्राह्मणों का एनडीए से मोहभंग हो गया है। ब्राह्मण समाज अब क्रोधित है.

यह भी पढे़ं-

बिहार के जहानाबाद में अंधाधुंध फायरिंग पर 'विष्णु डॉन' गिरफ्तार, गोली लगने से 6 लोग हुए हैं घायल

कुख्यात सोनू-मोनू को पकड़ने गई पुलिस खुद विवादों में घिरी, अपराधी की कमर में पिस्टल डालती दिखी पुलिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Latest News, Bihar Police Viral Video, Begusarai News, Begusarai News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com