विज्ञापन

सूर्यांश और प्रिंस को मिला मेहनत का इनाम, इस प्रदर्शन ने किया गंभीर को मौका देने पर मजबूर

किस्मत और साहस एक साथ आगे बढ़ते हैं, तो रास्ते बदल जाया करते हैं. ऐसा ही सूर्यांश शेडगे के साथ हुआ, तो आयरलैंड के खिलाफ आखिरी मैच में प्रिंस यादव को भी कैप मिल गई

सूर्यांश और प्रिंस को मिला मेहनत का इनाम, इस प्रदर्शन ने किया गंभीर को मौका देने पर मजबूर
प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे
Source: Social media

आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और उनके चाहने वालों को निराश होना पड़ा, लेकिन हाल ही में प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले और भाग्य का साथ मिलने वाले मुंबई के बैटिंग ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे  और दिल्ली प्रीमियर लीग से उभरकर आए प्रिंस यादव को अपनी मेहनत का इनाम मिल ही गया. दोनों ही रविवार को भारत के अंतरराष्ट्रीय टी20 खिलाड़ियों की सूची में शुमार हो गए. दोनों ने ही पिछले दिनों अपने प्रदर्शन से खासी सुर्खियां बटोरीं और अगरकर एंड कंपनी को इन्हें टीम में जगह देने को मजबूर होना पड़ा. 

प्रिंस यादव और शेडगे को मेहनत का इनाम

इंडिया कैप मिलने के साथ ही सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव भारत के लिए टी20 खेलने वाले क्रमश: 120वें और 121वें खिलाड़ी बन गए. वैसे अगर भारतीय प्रबंधन ने  इन दोनों ही खिलाड़ियो को पहला मैच खेलने का मौका दिया, उसके पीछे इन दोनों के हालिया शानदार प्रदर्शन के अलावा पहले मैच के बाद पैदा हुए और आयरलैंड का मौसम, पिच और मैदान रूपी कारक भी वजह रहे, जिससे ये दोनों ही अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करने में सफल रहे. 

भारत A के लिए ट्राई सीरीज ने शेडगे को दिलाया टिकट

वैसे सूर्यांश शेडगे मूल टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन नितीश कुमार रेड्डी चोटिल हुए, तो फिर यहां से उनका हाल ही में श्रीलंका में भारत A के लिए किया गया प्रदर्शन ने उन्हें बेल्फास्ट की उड़ान पकड़वा दी. 

शेडगे ने पिछले दिनों श्रीलंका  में A टीमों ट्राई सीरीज में भारत A के लिए खेले 5 मैचों में 36.75 के औसत से 147 रन बनाए. लेकिन इस प्रदर्शन से ऊपर उनका दो मौकों पर निचले क्रम में टीम के लिए दो अहम पारियां खेलना रहा, जिससे वह सेलेक्टरों की नजरों में चढ़ गए. सूर्यांश एक अर्द्धशतक बनाया था, तो वहीं उन्होंने 5 मैचो में फेंके 23 ओवरों में 139 रन देकर 2 विकेट लिए. मतलब सूर्यांश निचले क्रम में बैटिंग-ऑलराउंडर ज्यादा दिखाई पड़ रहे हैं. 

प्रिंस यादव का आईपीएल में दम

प्रिंस यादव की टीम  लखनऊ सुपर जॉयंट्स भले ही सबसे फिसड्डी रही, कप्तान पंत नाकाम रहे, लेकिन दिल्ली प्रीमियर लीग से निकले इस मीडियम पेसर ने अपने कौशल से सभी का दिल जीत लिया. प्रिंस ने खेले 14 मैचों में 16 विकेट चटकाए. लेकिन उनकी बेहतरीन सीम और खासकर इन स्विंग का असर अगरकर एंड कंपनी पर बहुत ज्यादा बड़ा. टीम इंडिया को व्हाइट-बॉल युवा मीडियम पेसर की तलाश थी. आखिर दूसरे मैच में प्रिंस को मौका मिला, तो उन्होंने 3 विकेट लेकर चयन को सही साबित भी कर दिखाया. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Ireland, Ireland Vs India 06/28/2026 Irin06282026270205, Ireland Vs India 2026, Prince Yadav, Suryansh Prashant Shedge, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com