Rahul Dravid on Vaibhav Sooryavasnhi: टीम इंडिया मेजबान आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज करने को तैयार खड़ी है. और सीरीज से पहले ही मानो यह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की सीरीज हो चली है. भारत के इस सुपर किड के डेब्यू को लेकर दुनिया भर में चर्चा चल रही है, तो वहीं पूर्व क्रिकेटर भी इस पर अपनी राय रख रहे हैं. और अब वैभव के शुरुआती गुरु और मेन्टॉर राहुल द्रविड़ ने भी अपनी राय रखी है. उम्मीद है कि भारत शुक्रवार को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका देगा. अगर वह खेलते हैं, तो उनकी उम्र 15 साल और 91 दिन होगी, जिससे वह सचिन तेंदुलकर से भी छोटे हो जाएंगे, जिन्होंने 1989 में 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था.
'वैभव इन 3 बातों को शानदार संयोजन'
द्रविड़ ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह गेंदबाज की गति को भांपने की क्षमता, फिर क्रिकेट की समझ व निडरता का एक अविश्वसनीय संयोजन (कॉम्बिनेशन) है. यह कई चीजों का पूरा मिश्रण है.' इस लीजेंड बल्लेबाज ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि सूर्यवंशी बनाने की कोई तय रेसिपी (नुस्खा) है. मुझे नहीं लगता कि आप किसी भी बच्चे को लेकर यह कह सकते हैं कि ऐसा करो और वह इतना अच्छा बन जाएगा. कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो उन्हें जन्मजात उपहार के रूप में मिलती हैं.'
'सूर्यवंशी को समर्थन की जरूरत'
पूर्व बल्लेबाज ने कहा, 'मैं बस यही उम्मीद करता हू कि इस यात्रा के दौरान उन्हें समर्थन और मदद मिले ताकि वे वास्तव में उस क्षमता को हासिल कर सकें. आपको उनके जैसे किसी खिलाड़ी को सुरक्षित रखने (प्रोटेक्ट करने) की जरूरत होती है, लेकिन यह हमेशा एक बहुत ही बारीक रेखा (फाइन लाइन) होगी क्योंकि कभी-कभी आपको किसी को खुलकर उड़ने भी देना होता है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं