भारतीय क्रिकेटरों का वीरवार को आरटी पीसीआर का पहला टेस्ट किया गया है और सभी खिलाड़ियों का पहला टेस्ट निगेटिव रहा है. खिलाड़ियों को दो फरवरी से प्रैक्टिस शुरू करने से पहले दो बार और टेस्ट से गुजरना होगा. सीरीज पांच फरवरी से शुरू होगी और शुरुआती दोनों टेस्ट मैच चेन्नई में खेले जाएंगे. भारतीय टीम पहले से ही चेन्नई पहुंच चुकी हैं और खिलाड़ियों लीला होटल पैलेस के अपने-अपने कमरों में कैद हो गए हैं. और सभी खिलाड़ी होटल के भीतर ही रहकर अपने-अपने तरीके से खुद को प्रैक्टिस के लिए पूरी तरह फिट करने में जुटे हैं. भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने होटल के कमरे में एक्सरसाइज करने का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह साइक्लिंग करते हुए नजर आ रहे हैं.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कोहली ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए एक बार फिर संदेश दिया कि वह होटल के कमरे में रहते हुए भी समय का कितना सदुपयोग कर रहे हैं. विराट ने पोस्ट किए मैसेज में लिखा, "प्रॉफ सी म्यूजिक और जिम वह बात है, जिसकी क्वारंटीन के दिनों में आपको जरूरत है. अगर आप वास्तव में मेहनत करना चाहते हो, तो यह कहीं भी किया जा सकता है. प्रत्येक शख्स के लिए हरदिन शुभ हो."
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को अपने परिवार साथ रखने की अनुमति दे दी है क्योंकि कड़े पृथकवास के दौरान उन्हें बेहद एकांत में रहना पड़ सकता है. उप कप्तान अजिंक्य रहाणे, सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा और आलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने परिवारों के साथ पहुंचे हैं.
VIDEO: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कुछ दिन पहले करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं