- भारतीय राजदूत अजीत विनायक गुप्ते के अनुसार जर्मनी यूरोपीय संघ में भारतीयों के लिए प्रमुख गंतव्य बन चुका है
- पिछले दो वर्षों में जर्मन कंपनियों ने भारत में कुल 7.5 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की है
- जर्मनी में भारतीय प्रवासियों की संख्या बढ़कर 3,32,000 हो गई है और 70,000 ने जर्मन नागरिकता प्राप्त की है
जर्मनी में भारतीय राजदूत अजीत विनायक गुप्ते ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की जर्मन और भारतीय CEO तथा व्यापारिक नेताओं के साथ हुई मुलाकात को लेकर NDTV से बातचीत की. उन्होंने यूरोपीय संघ के भीतर भारतीयों के लिए जर्मनी के सबसे बड़े डेस्टिनेशन के रूप में उभरने पर चर्चा की. भारतीय राजदूत ने कहा कि पिछले 2 साल में जर्मन कंपनियों ने भारत में 7.5 बिलियन डॉलर्स का इन्वेस्टमेंट करने की घोषणा की है.
अजीत विनायक गुप्ते ने कहा कि भारतीय आंकड़े के मुताबिक जर्मन कंपनियों ने भारत पर अभी तक 15 बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट किया है, जबकि जर्मन आंकड़े के मुताबिक जर्मन कंपनियां भारतीय बाजार में 28 बिलियन डॉलर तक निवेश कर चुकी है. भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज रफ्तार से आगे बढ़ाने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है. मिडिल क्लास बढ़ रहा है, कंज्यूमर मार्केट भी बड़ा हो रहा है. भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों में निवेश की संभावनाएं और बढ़ जाएंगी.

भारतीय राजदूत ने बताया कि जर्मन विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले भारतीय प्रवासियों और छात्रों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है. जर्मनी में भारतीय प्रवासी की संख्या बढ़कर 3,32 000 पहुंच गई है. इसके अलावा 70,000 भारतीय नागरिकों ने जर्मन नागरिकता ली है. पिछले 2 साल में ही 60,000 से ज्यादा भारतीय जर्मनी आए हैं.
उन्होंने कहा कि 2014 में जर्मनी में भारतीय नागरिकों की संख्या 50,000 थी. आज यह संख्या करीब 4 लाख तक पहुंच चुकी है. 6 साल पहले जर्मनी में 25,000 भारतीय स्टूडेंट पढ़ते थे. 2024 में संख्या बढ़कर 50,000 हुई और इस साल यह 70,000 तक पहुंच गई है.
जर्मन स्टेट यूनिवर्सिटी में ट्यूशन फीस हर सेमेस्टर में सिर्फ 750 यूरो है, यानी साल में सिर्फ 1500 यूरो है. इसलिए भारतीय छात्रों के लिए जर्मनी में पढ़ाई करना अफॉर्डेबल हो रहा है.
इसे भी पढ़ें: ‘11 साल से फूटी कौड़ी नहीं दी', पीयूष गोयल ने जर्मनी में खोला पश्चिम के पापों का बही खाता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं