भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड पर 15 रन की जीत के बाद जीत का श्रेय टीम के एकजुट प्रदर्शन को दिया लेकिन कहा कि एक ओवर में तीन विकेट गंवाना बदतर था. भारत के 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम लेग स्पिनरों रवि बिश्नोई (28 रन पर तीन विकेट) और वरूण चक्रवर्ती (28 रन पर दो विकेट) तथा हर्षित राणा (33 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 19.4 ओवर में 166 रन पर सिमट गई.
भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने 30 गेंद में चार छक्कों और इतने ही चौकों से 53 रन की पारी खेलने के अलावा शिवम दुबे (53 रन, 34 गेंद, सात चौके, दो छक्के) के साथ छठे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की जिससे टीम 12 रन पर तीन विकेट गंवाने के बावजूद नौ विकेट पर 181 रन बनाने में सफल रही. मेजबान टीम ने अंतिम पांच ओवर में 68 रन जुटाए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट चटकाए. जेमी ओवरटन ने भी 32 रन देकर दो विकेट हासिल किए. सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा,"सभी ने बेहतरीन प्रयास किया. शानदार दर्शक, उन्होंने हमेशा हमारा समर्थन किया. एक ओवर में तीन विकेट गंवाना बहुत खराब था. हार्दिक और दुबे ने जिस तरह से अपना अनुभव दिखाया वह शानदार था."
उन्होंने कहा,"यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं - आप उसी तरह से बल्लेबाजी करें जैसे नेट पर करते हैं. मुझे लगता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. मुझे पता था कि हम पावरप्ले के बाद मैच को नियंत्रित कर सकते हैं. हमने कुछ विकेट लिए. ड्रिंक्स के बाद हर्षित राणा तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में आए और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया."
ऑलराउंडर दुबे के कनकशन (सिर में चोट लगने के कारण बेहोशी जैसी स्थिति) सब्स्टीट्यूट के रूप में खेलने वाला रणा ने इसे स्वप्निल पदार्पण बताया.
राणा ने कहा,"यह मेरे लिए अब भी एक स्वप्निल डेब्यू है. जब दुबे वापस आए तो दो ओवर के बाद मुझे बताया गया कि मैं कनकशन सब्सटीट्यूट बनूंगा. यह सिर्फ इस सीरीज के लिए नहीं है, मैं लंबे समय से एक मौके का इंतजार कर रहा था और मैं यह साबित करना चाहता था कि मैं यहां खेलने का हकदार हूं. मैंने आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी की है और यहां भी मैं उसी तरह का प्रदर्शन कर रहा हूं."
यह भी पढ़ें: Virat Kohli: 13 साल बाद रणजी खेलने उतरे विराट का यू उखड़ा ऑफ-स्टंप, बस देखते रह गए कोहली
यह भी पढ़ें: ICC U-19 Womens T20 World Cup: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं