विज्ञापन

IND vs ENG: यह खिलाड़ी लेगा पंड्या की जगह, आखिर कैसे करेगा भरपाई?, टीम गिल का बड़ा चैलेंज, देखें भारत की संभावित XI

IND vs ENG, India's probable XI in 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा. टी-20 सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज में वापसी करना चाहेगी.

IND vs ENG: यह खिलाड़ी लेगा पंड्या की जगह, आखिर कैसे करेगा भरपाई?, टीम गिल का बड़ा चैलेंज, देखें भारत की संभावित XI
IND vs ENG, 1st ODI: भारत बनाम इंग्लैंड, पहला वनडे

India's probable XI in 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच वनडे मैच आज खेला जाने वाला है. भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी. इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है. टी-20 सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में बेहतर करना चाहेगी, भारत को सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा का साथ मिलेगा. बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा. 

भारत किस कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकता है 

इंग्लैंड टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में शर्मनाक हार के बाद, भारत अब अपना ध्यान 50-ओवर वाले फ़ॉर्मैट पर लगाएगा. अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप को देखते हुए, यह तीन मैचों की सीरीज उस बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिहाज से अहम है  वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे. इसके अलावा, KL राहुल, जो T20I स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे, नंबर 5 की जगह के लिए पहली पसंद होंगे, इस पोज़िशन पर उन्होंने हमेशा अच्छा परफॉर्मेंस किया है. रोहित और कोहली की वापसी के साथ, भारत के टॉप तीन बल्लेबाज कौन होंगे, यह लगभग तय है. श्रेयस अय्यर के नंबर 4 पर खेलने की उम्मीद है, जबकि शिवम दुबे को छठे नंबर पर शामिल किया जा सकता है. 

अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर स्पिन के तीन विकल्प हैं, जिनमें से दो के खेलने की उम्मीद है, भारत अपनी बैटिंग को मजबूत करने के लिए कुलदीप की जगह वाशिंगटन सुंदर को इलेवन में शामिल किया जा सकता है. तेज गेंदबाजों में, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव,  दोनों ने पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में अपना ODI डेब्यू किया था, उन्हें वनडे में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है. 

ODI में नंबर 6 का विकल्प कौन?

ODI वर्ल्ड कप में अब एक साल से भी कम समय बचा है, ऐसे में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है अपने सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर को तय करना. भारत की पहली पसंद, हार्दिक पांड्या, ने आखिरी बार मार्च 2025 में ODI खेला था, जो ICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी का फ़ाइनल था. इस साल आईपीएल के बाद से, हार्दिक चोटों से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह खेल से दूर रहे हैं. 

इसके अलावा, उनके बैक-अप खिलाड़ी, नीतीश कुमार रेड्डी भी क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं. जिसके कारण, उन्हें T20I सीरीज के लिए सूर्यांश शेडगे को बुलाना पड़ा. समय तेजी से बीत रहा है, ऐसे में शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर को यह तय करना होगा कि अगर हार्दिक पंड्या बाहर रहते हैं, तो ODI वर्ल्ड कप के लिए नंबर 6 पर कौन खेलेगा.

 रेड्डी की जगह शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है, और शेडगे भी अगली कतार में नजर आ रहे हैं. हार्दिक और नितिश को प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन बार-बार चोटिल होने के कारण मैनेजमेंट के लिए भी फैसला लेना आसान नहीं है.  सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर बहुत कम मिलते हैं,  भारत के लिए एक बड़ी समस्या है क्योंकि टॉप पांच बल्लेबाजों में कोई पार्ट-टाइम बॉलिंग ऑप्शन भी नहीं है. इसलिए, छठे नंबर का बल्लेबाज छठे बॉलिंग ऑप्शन के तौर पर भी अहम भूमिका निभाएगा. 

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह
 

ये भी पढ़ेंIND vs ENG: विराट कोहली की नजर वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, सचिन तेंदुलकर का वनडे महारिकॉर्ड तोड़कर रचेंगे इतिहास

ये भी पढ़ें- France vs Spain World Cup 2026: 42 सालों में फ्रांस और स्पेन के बीच वो पांच टक्कर जो बढ़ा रहे FIFA विश्व कप 2026 सेमीफाइनल का रोमांच

ये भी पढ़ें- IND vs ENG, ODI: रोहित शर्मा के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका, Don Bradman के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बनेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com