IND vs ENG, 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (14 जुलाई 2026) को एजबेस्टन में खेला गया. जहां भारतीय टीम 28 गेंद शेष रहते छह विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैप्टन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए शुभमन गिल ने 75 गेंदों में 85 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके पास आज शतक लगाने का सुनहरा मौका था. मगर एकाएक पैर में दर्द उभरने की वजह से वह रिटायर्ड हर्ट हो गए. उनके अलावा सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अक्षर पटेल ने 52 गेंदों में नाबाद 57 और पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वॉशिंगटन सुंदर ने 63 गेंदों में नाबाद 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इन बल्लेबाजों के अलावा श्रेयस अय्यर ने 53 गेंदों में 35 रनों का योगदान दिया. रोहित शर्मा (11) और विराट कोहली (05) का बल्ला खामोश रहा. (SCORECARD)
जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सैम करन को मिली एक-एक सफलता
इंग्लैंड की तरफ से पहले वनडे मुकाबले में जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सैम करन क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. वहीं ब्रूक ने श्रेयस अय्यर को रन आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. आर्चर के शिकार कोहली बने, जबकि टंग और करन ने क्रमशः केएल राहुल और रोहित शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया.
258 रन पर ढेर हो गई थी इंग्लैंड
इससे पहले बर्मिंघम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवरों में 258 रनों पर ढेर हो गई थी. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अनुभवी बल्लेबाज जो रूट सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 76 गेंदों में 76 रनों की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए लियम डॉसन ने 83 गेंदों में 68 रनों का योगदान दिया. पारी का आगाज करते हुए बेन डकेट 45 गेंदों में 43 रन बनाने में कामयाब रहे.
अक्षर पटेल को मिली चार सफलता
भारत की तरफ से पहले वनडे मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज अक्षर पटेल रहे. जिन्होंने सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ के खाते में दो-दो एवं जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे के खाते में एक-एक विकेट आए. वॉशिंगटन सुंदर को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अक्षर पटेल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया है.
पहले वनडे के लिए इस प्रकार थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड: जेकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद
भारत: रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा
Here are the Updates of India vs England 1st ODI match, straight from Birmingham:
India vs England live score: गिल, सुंदर और अक्षर पटेल का धमाका, भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (14 जुलाई 2026) को एजबेस्टन में खेला गया. जहां भारतीय टीम 28 गेंद शेष रहते छह विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैप्टन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए शुभमन गिल ने 75 गेंदों में 85 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके पास आज शतक लगाने का सुनहरा मौका था. मगर एकाएक पैर में दर्द उभरने की वजह से वह रिटायर्ड हर्ट हो गए. उनके अलावा सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अक्षर पटेल ने 52 गेंदों में नाबाद 57 और पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वॉशिंगटन सुंदर ने 63 गेंदों में नाबाद 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इन बल्लेबाजों के अलावा श्रेयस अय्यर ने 53 गेंदों में 35 रनों का योगदान दिया. रोहित शर्मा (11) और विराट कोहली (05) का बल्ला खामोश रहा.
India vs England live score: अक्षर पटेल ने जड़ी वनडे करियर की चौथी फिफ्टी
अक्षर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का चौथा अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 42 गेंद में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 53 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. टीम का स्कोर 41.4 ओवरों में 237/4रन है.
India vs England live score: जीत से 36 रन दूर टीम इंडिया
भारतीय बल्लेबाजी पारी के 40 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 40 ओवरों की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए हैं. आखिरी के 10 ओवरों में टीम को जीत के लिए 36 रनों की दरकार है. वॉशिंगटन सुंदर 46 गेंद में 29 और अक्षर पटेल 37 गेंद में 42 रन बनाकर खेल रहे हैं.
India vs England live score: सुंदर और अक्षर पटेल ने संभाला मोर्चा, जीत के काफी करीब पहुंची भारतीय टीम
भारतीय टीम जीत के काफी पहुंच गई है. सुंदर 34 गेंद में 24 और अक्षर पटेल 25 गेंद में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 36 ओवरों में 207/4 रन है. आखिरी के 14 ओवरों में जीत के लिए 52 रनों की जरूरत है.
India vs England live score: राहुल ने भी छोड़ा साथ, टंग ने किया बोल्ड, संकट में भारतीय टीम
राहुल ने भी साथ छोड़ दिया है. उन्हें टंग ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल तीन गेंदों का सामना किया. इस बीच वह एक रन ही बना पाए. टीम का स्कोर 27.5 ओवरों में 4-160 रन है.
India vs England live score: श्रेयस अय्यर रन आउट
भारतीय टीम को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा है, जो ब्रूक की शानदार थ्रो पर रन आउट आउट हुए हैं. आउट होने से पूर्व अय्यर ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 53 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 66.03 की स्ट्राइक रेट से 35 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 27 ओवरों में 3-157 रन है.
India vs England live score: दर्द से जूझते गिल हुए रिटायर्ड हर्ट, वॉशिंगटन सुंदर ने संभाला मोर्चा
कैप्टन शुभमन गिल ने दर्द से कराहते हुए मैदान छोड़ दिया है. मैदान से बाहर जाते वक्त उन्हें दाहिने कूल्हे को पकड़े हुए देखा गया. चलने में भी उन्हें दिक्कत हो रही थी. वे लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जा चुके हैं.
India vs England live score: गिल ने जड़ा वनडे करियर का 19वां अर्धशतक
शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 19वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 64 गेंद में 69 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. टीम का स्कोर 23 ओवरों की समाप्ति के बाद 135/2 रन है. श्रेयस अय्यर 47 गेंद में 31 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दे रहे हैं.
India vs England live score: उम्मीद की किरण बनकर क्रीज पर मौजूद हैं गिल
कैप्टन शुभमन गिल मजबूती के साथ क्रीज पर जमे हुए हैं. 13 ओवरों की बल्लेबाजी समाप्त होने के बाद वह 32 गेंद में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 13 ओवरों में 71/2 रन है.
India vs England live score: कुछ इस तरह ऑर्चर ने किया कोहली का शिकार
Virat Kohli = GONE! ❌ pic.twitter.com/OoYriwqcYl
— England Cricket (@englandcricket) July 14, 2026
India vs England live score: भारत ने 10 ओवरों में बनाए 56 रन
लक्ष्य का पीछा करके हुए शुरुआती 10 ओवरों में भारतीय टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए हैं. कैप्टन शुभमन गिल 28 गेंद में 28 और श्रेयस अय्यर पांच गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा (11) और विराट कोहली (05) हैं.
India vs England live score: रोहित के बाद कोहली ने भी छोड़ा साथ, भारत को लगा दूसरा झटका, संकट में टीम
भारतीय टीम रोहित शर्मा के झटके से अभी उबर भी नहीं पाई थी कि विराट कोहली भी पवेलियन लौट चुके हैं. उन्हें जोफ़्रा आर्चर ने एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व कोहली ने कुल छह गेंदों का सामना किया. इस बीच वह पांत रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 8.3 ओवरों में 2-48 रन है.
India vs England live score: रोहित पहले वनडे में नहीं जमा पाए रंग, सस्ते में लौटे पवेलियन, गिल-कोहली पर टिकी नजर
भारतीय टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए एस करन का शिकार बने हैं. जिनका शानदार कैच ब्रूक ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व वह 21 गेंद में एक चौका की मदद से 11 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 7.3 ओवरों में 1-43 रन है.
India vs England live score: भारत की धीमी शुरूआत, 5 ओवरों में बनाए 22 रन, संघर्ष कर रहे हैं रोहित-गिल
भारतीय सलामी जोड़ी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती पांच ओवरों में 22 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा 15 गेंद में चार और कैप्टन शुभमन गिल 15 गेंद में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम को जीत के लिए 259 रनों का लक्ष्य मिला है.
India vs England live score: क्रीज पर उतरे रोहित-गिल, भारत को जीत के लिए मिला है 259 का लक्ष्य
रोहित शर्मा और शुभमन गिल भारतीय पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर जोफ्रा आर्चर ने डाला. टीम इंडिया को जीत के लिए 259 रनों का लक्ष्य मिला है. इससे पहले बर्मिंघम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवरों में 258 रन पर ढेर हो गई. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अनुभवी बल्लेबाज जो रूट सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 76 गेंदों में 76 रनों की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए लियम डॉसन ने 83 गेंदों में 68 रनों का योगदान दिया. पारी का आगाज करते हुए बेन डकेट 45 गेंदों में 43 रन बनाने में कामयाब रहे. भारत की तरफ से पहले वनडे मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज अक्षर पटेल रहे. जिन्होंने सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ के खाते में दो-दो एवं जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे के खाते में एक-एक विकेट आए. वॉशिंगटन सुंदर को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. टीम को जीत के लिए 259 रन बनाने होंगे.
India vs England live score: अक्षर पटेल का 'चौका', 258 पर ऑल आउट हुई इंग्लैंड, जीत के लिए मिला 259 का लक्ष्य
बर्मिंघम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवरों में 258 रन पर ढेर हो गई है. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अनुभवी बल्लेबाज जो रूट सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 76 गेंदों में 76 रनों की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए लियम डॉसन ने 83 गेंदों में 68 रनों का योगदान दिया. पारी का आगाज करते हुए बेन डकेट 45 गेंदों में 43 रन बनाने में कामयाब रहे. भारत की तरफ से पहले वनडे मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज अक्षर पटेल रहे. जिन्होंने सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ के खाते में दो-दो एवं जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे के खाते में एक-एक विकेट आए. वॉशिंगटन सुंदर को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. टीम को जीत के लिए 259 रन बनाने होंगे.
India vs England live score: अक्षर पटेल को मिली तीसरी सफलता, रशीद को लौटाया पवेलियन, रूट पर टिकी नजर
अक्षर पटेल को पारी की तीसरी सफलता आदिल रशीद के रूप में हाथ लगी है. उन्होंने रशीद को केएल राहुल के हाथों स्टपिंग करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है.
India vs England live score: शतक के करीब जो रूट
जो रूट क्रीज पर जमे हुए हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने कुल 75 गेंदों का सामना किया है. इस बीच उनके बल्ले से 100.00 की स्ट्राइक रेट से 75 रन निकले हैं. टीम का स्कोर 47 ओवरों में 257/8 रन है.
India vs England live score: अक्षर पटेल ने डॉसन के बाद आर्चर का भी किया शिकार, भारत को मिली 8वीं सफलता
अक्षर पटेल ने डॉसन के बाद आर्चर को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है. पहले वनडे मुकाबले में आउट होने से पूर्व आर्चर नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए छह गेंद में 12 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और एक छक्का देखने को मिला. टीम का स्कोर 46 ओवरों में 8-250 रन है.
India vs England live score: इंग्लैंड ने 45 ओवरों में बनाए 235 रन
इंग्लैंड की बल्लेबाजी पारी के 45 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद 235/7 रन बनाए हैं. जो रूट 69 गेंद में 61 और जोफ्रा आर्चर तीन गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं.
India vs England live score: डॉसन के धैर्य ने दिया जवाब, अक्षर ने दिलाई बड़ी सफलता, इंडिया की वापसी
भारतीय टीम को सातवीं सफलता अक्षर पटेल ने दिलाई है. उन्होंने सेट बल्लेबाज डॉसन को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व डॉसन ने सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 83 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 81.92 की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 44 ओवरों की समाप्ति के बाद 7-228 रन है.
India vs England live score: जो रूट ने वनडे करियर का 46वां अर्धशतक
जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 46वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 66 गेंद में 59 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 43.4 ओवरों में 228/6 रन है.
India vs England live score: भारत को विकेट की तलाश
-पूर्व कप्तान जो. रूट और पुछल्ले लियाम डॉसन पिच पर जम गए हैं. और छठा विकेट 106 पर गिरने के बाद दोनों ने कोई मौका भारतीय बॉलरों को नहीं ही दिया है
-इस दौरान भारत ने शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर को आजमाया, तो कुछ ओवर अक्षर से भी फिंकवाए. पिच बैटिंग के लिए समान बनी हुई है शुरुआत से डॉसन ने 65 गेंदों पर पहला अर्द्धशतक बनाया
-38 ओवर खत्म होने के बाद इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 190 रन है
India vs England Match LIVE: भारतीय गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड के 6 धुरंधर लौट चुके हैं पवेलियन, रूट से उम्मीद
इंग्लैंड की बल्लेबाजी पारी के 26 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 26 ओवरों की समाप्ति के बाद छह विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए हैं. जो रूट 23 गेंद में 16 और लियम डॉसन 19 गेंद में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी बेन डकेट (43), जेकब बेथेल (14), कैप्टन हैरी ब्रूक (01), जोस बटलर (05), सैम करन (00) और विल जैक्स (20) हैं. भारत की तरफ से अब तक प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ ने दो-दो एवं जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे ने एक-एक सफलता प्राप्त की है.
India vs England Match LIVE: वनडे में सबसे कम गेंदों में 150 विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज
4070 गेंद - मोहम्मद शमी
4513 गेंद - कुलदीप यादव
4605 गेंद - जसप्रीत बुमराह
5027 गेंद - अजीत अगरकर
5131 गेंद - इरफान पठान
India vs England Match LIVE: बुमराह ने रचा इतिहास
31 विकेट - जसप्रीत बुमराह
30 विकेट - रवींद्र जडेजा
28 विकेट - भुवनेश्वर कुमार
27 विकेट - मदन लाल
26 विकेट - मोहम्मद शमी
India vs England Match LIVE: शिवम के शिकार बने जैक्स, भारत को मिली 6वीं सफलता, संकट में इंग्लैंड
भारतीय टीम को छठवीं सफलता विल जैक्स के रूप में हाथ लगी है. जिन्हें शिवम दुबे ने अपना शिकार बनाया है. उनका शानदार कैच केएल राहुल ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व दुबे ने सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 19 गेंदों का सामना किया. इस बीच 20 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 21.4 ओवरों में 6-107 रन है.
India vs England Match LIVE: बराड़, कृष्णा और बुमराह ने ढाया कहर, इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन
इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के तौर पर सैम करन आउट हुए हैं. करन को भी पी कृष्णा ने ही अपने जाल में फंसाया है. आउट होने से पूर्व करन ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल तीन गेंदों का सामना किया. इस बीच वह खाता भी नहीं खोल पाए. टीम का स्कोर 16.4 ओवरों की समाप्ति के बाद 5-80 रन है. भारत की तरफ से बराड़ और कृष्णा ने दो-दो, जबकि बुमराह ने एक सफलता प्राप्त की है.
India vs England Match LIVE: जोस बटलर आउट
भारतीय टीम को चौथी सफलता जोस बटलर के रूप में हाथ है. जिन्हें पी कृष्णा ने बराड़ के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व बटलर ने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 14 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 5 रन बनाने में कामयाब रहे.
India vs England Match LIVE: बुमराह ने ब्रूक को दिखाया पवेलियन का रास्ता, रोहित ने पकड़ा कैच, संकट में इंग्लैंड
भारतीय टीम को तीसरी सफलता बुमराह ने दिलाई है. उन्होंने विपक्षी टीम के कप्तान हैरी ब्रूक को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व ब्रूक ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल तीन गेंदों का सामना किया. इस बीच वह केवल एक रन ही बना पाए. टीम का स्कोर 13.1 ओवरों में 3-64 रन है.
India vs England Match LIVE: बराड़ ने डकेट का भी किया शिकार, भारत को मिली दूसरी सफलता
भारतीय टीम को दूसरी सफलता बेन डकेट के रूप में हाथ लगी है. डकेट को भी बराड़ ने ही पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने ने पूर्व पारी का आगाज करते हुए डकेट 45 गेंद में 43 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 12.4 ओवरों में 2-63 रन है.
India vs England Match LIVE: बराड़ ने दिलाई पहली सफलता, बेथेल आउट, सुंदर ने पकड़ा गजब का कैच
भारतीय टीम को पहली सफलता जेकब बेथेल के रूप में हाथ लगी है. जिन्हें बराड़ ने सुंदर के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउटट होने से पूर्व बेथेल ने पारी का आगाज करते हुए कुल 31 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 45.16 की स्ट्राइक रेट से 14 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 12.2 ओवरों में 1-61 रन है.
India vs England Match LIVE: 9.4 ओवरों में इंग्लैंड ने पूरे किए शुरुआती 50 रन
बर्मिंघम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने शुरुआती 50 रन 9.4 ओवरों में पूरे किए हैं. टीम का स्कोर 10 ओवरों में 51/0 रन है. बेन डकेट 36 गेंद में 41 और जेकब बेथेल 24 गेंद में छह रन बनाकर खेल रहे हैं. भारतीय टीम अब अपनी पहली प्राप्त करने के लिए जूझ रही है. कुल तीन गेंदबाजों ने गेंदबाजी की है. जिसमें जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ का नाम शामिल है.
India vs England Match LIVE: 4,6,6 डकेट ने पकड़ी रफ्तार, बराड़ के ओवर में की रनों की बरसात
बेन डकेट ने गियर बदल लिया है. भारत की तरफ से पारी का आठवां ओवर डालने आए गुरनूर बराड़ के ओवर में उन्होंने दो छक्के और एक चौका की मदद की से कुल 17 रन बटोरे. टीम का स्कोर आठ ओवरों की समाप्ति के बाद 37/0 रन है. बेन डकेट 28 गेंद में 29 और जेकब बेथेल 20 गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे हैं.
India vs England Match LIVE: डकेट और बेथेल की जुझारू बल्लेबाजी जारी
बेन डकेट और जेकब बेथेल की जुझारू बल्लेबाजी जारी है. सात ओवरों की समाप्ति के बाद बेन डकेट 23 गेंद में 13, जबकि जेकब बेथेल गेंद में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर सात ओवरों की समाप्ति के बाद 7/0 रन है.
India vs England Match LIVE: भारत ने शुरुआती 5 ओवरों में ही कसा शिकंजा, रनों के लिए जूझ रहे हैं इंग्लिश बल्लेबाज
शुरुआती पांच ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार गेंदबाजी की है. बुमराह ने तीन ओवरों का स्पेल डाला है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने दो ओवरों की गेंदबाजी की है. इस बीच बुमराह ने 2.00 की इकॉनमी से छह रन खर्च किए हैं. वहीं कृष्णा ने 3.00 की इकॉनमी से छह रन दिए हैं. कृष्णा ने इस दौरान एक ओवर मेडन भी डाला है. विपक्षी टीम का स्कोर पांच ओवरों में बिना किसी नुकसान के 16 रन है. बेन डकेट 15 गेंद में 10 और जेकब बेथेल 15 गेंद में दो रन बनाकर खेल रहे हैं.
India vs England Match LIVE: बुमराह ने पहला ओवर किफायती डाला
भारत की तरफ से पारी का पहला ओवर तेज गेंदबाज बुमराह ने डाला. जहां विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज चार रन बटोरने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर पहले ओवर की समाप्ति के बाद चार रन है. डकेट 6 गेंद में 4 और बेथेल बिना खाता खोले क्रीज पर जमे हुए हैं.
India vs England Match LIVE: खेल शुरू, डकेट-बेथेल कर रहे हैं पारी का आगाज, बुमराह की हाथ में गेंद
पहले वनडे का रोमांच शुरू हो चुका है. विपक्षी टीम की तरफ से बेन डकेट और जेकब बेथेल पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं भारत की तरफ से पारी का पहला ओवर बुमराह डालने के लिए तैयार हैं.
India vs England Match LIVE: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैकब बेटेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टोंग, आदिल राशिद
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा
India vs England Match LIVE: कोहली-रोहित 177 दिन बाद मैदान पर
टॉस हारने पर क्या बोले शुभमन गिल
"हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, ज़्यादातर खिलाड़ियों ने T20I खेले हैं, बाकी खिलाड़ियों ने अच्छी ट्रेनिंग की है और आज के मैच के लिए तैयार हैं. यह हमारे लिए एक अहम सीरीज है, यहीं से हमारी तैयारी शुरू होती है. हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमा सकते हैं और कम अनुभव वाले खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं. ज़्यादातर सीनियर खिलाड़ी वापस आ गए हैं..विराट भाई, रोहित भाई और केएल राहुल. इस सीरीज को लेकर बहुत उत्साहित हूूं यहां की यादें अच्छी रही हैं. हमारे पास दुबे के साथ 4 सीमर और दो स्पिनर वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल हैं.
India vs England 1st ODI LIVE: इंग्लैंड ने जीता टॉस
पहले वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
India vs England 1st ODI LIVE: क्या कोहली और गंभीर के बीच सबकुछ ठीक नहीं
रिपोर्ट्स में ये बातें सामने आई है कि विराट कोहली और गौतम गंभीर प्रैक्टिस के दौरान एक दूसरे से बात नहीं करते हैं. इन रिपोर्ट्स के आने से फैन्स काफी निराश हैं.
India vs England 1st ODI LIVE: 3 बजे होगा टॉस
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन में हैं. भारत के समय के अनुसार 3 बजे टॉस होगा और पहली गेंद 3: 30 में फेंकी जाएगी.
IND vs ENG LIVE Updates: दोनों टीमों की संभावित 11
इंग्लैंड प्लेइंग 11
जेकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद
भारत की संभावित 11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह
India vs England 1st ODI LIVE: 177 दिन के बाद कोहली और रोहित मैदान पर
लगभग 6 महीने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में मैदान पर होंगे. दोनों ने आखिरी बार 18 जनवरी 2026 को मैदान पर साथ में दिखे थे. टी20 सीरीज में हार के बाद अब वनडे में वापसी की उम्मीद है. कोहली और रोहित से भी धमाके की उम्मीद फैन्स कर रहे हैं.
India vs England LIVE: भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में बेहतर करने की कोशिश करेगी. टीम के पास इस बार विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं. जिससे टीम का मनौबल बढ़ेगा. टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम है.