IND vs ENG T20I: टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर भले ही पहली जीत का इंतजार कर रहे हों, लेकिन टॉस के मामले में उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है. इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में टॉस जीतते ही अय्यर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया. 31 वर्षीय युवा कप्तान ने जून 2026 में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज से भारत की टी20 कप्तानी संभाली थी. सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तान बनाए गए अय्यर ने अपने पहले ही छह टी20 इंटरनेशनल मैचों में लगातार टॉस जीतने का अनोखा रिकॉर्ड बना दिया, और ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं.
अय्यर ने पहले छह मैचों में लगातार जीते टॉस
श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया के लिए अपने कप्तानी करियर की शुरुआत आयरलैंड दौरे से की थी. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी उनकी टॉस जीतने की लय बरकरार रही.
ये भी पढ़ें- मेलबर्न में पीएम मोदी का ऐलान, भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला
कप्तान अय्यर के पहले छह मैचों का रिकॉर्ड
- 26 जून 2026, आयरलैंड (बेलफास्ट) - कप्तान अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी.
- 28 जून 2026, आयरलैंड (बेलफास्ट) - कप्तान अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी.
- 1 जुलाई 2026, इंग्लैंड (चेस्टर-ले-स्ट्रीट) - कप्तान अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी.
- 4 जुलाई 2026, इंग्लैंड (मैनचेस्टर) - कप्तान अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी.
- 7 जुलाई 2026, इंग्लैंड (नॉटिंघम) - कप्तान अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी.
- 9 जुलाई 2026, इंग्लैंड (ब्रिस्टल) - कप्तान अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी.
टॉस में रिकॉर्ड, लेकिन खत्म नहीं हो रहा हार का सिलसिला
लगातार छह टॉस जीतने का रिकॉर्ड बनाने के बावजूद श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को अभी तक पहली टी20 जीत का इंतजार है. अय्यर के कप्तान बनने के बाद खेले गए शुरुआती पांच मुकाबलों में टीम इंडिया को चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला बारिश की वजह से बिना नतीजे के समाप्त हो गया था.
एमएस धोनी और विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हुए अय्यर
श्रेयस अय्यर लगातार छह टॉस जीतने के साथ भारत के सिर्फ तीसरे टी20 कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने लगातार छह या उससे अधिक टॉस जीते हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के नाम दर्ज थी.
भारत के लिए टी20 में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले कप्तान
- 7 लगातार टॉस - महेंद्र सिंह धोनी (मई 2010 से फरवरी 2012)
- 6 लगातार टॉस - विराट कोहली (अगस्त 2019 से दिसंबर 2019)
- 6 लगातार टॉस*- श्रेयस अय्यर (जून 2026 से जुलाई 2026, सिलसिला जारी)
- 5 लगातार टॉस - रोहित शर्मा (फरवरी 2020 से फरवरी 2022)
- 5 लगातार टॉस - महेंद्र सिंह धोनी (सितंबर 2007)
इंडिया के सामने क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती?
भारतीय टीम को अगर इंग्लैंड के खिलाफ ‘क्लीन स्वीप' से बचना है तो उसे शनिवार को होने वाले पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम की यात्रा आयरलैंड के बेलफास्ट से शुरू हुई. इसके बाद टीम ने उत्तरी इंग्लैंड के डरहम शहर में समय बिताया और अब वह दक्षिणी शहर साउथम्प्टन में पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेलेगी. इस श्रृंखला का पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था.
We 𝗯𝗲𝗹𝗶𝗲𝘃𝗲 in you, Skipper! 💙🇮🇳
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 9, 2026
Onwards and upwards from here! 👏✌️#ENGvIND | 5th T20I 👉 SAT, 11th JUL, 6 PM on JioHotstar pic.twitter.com/imGflBx1Lo
फैंस कर रहे सवाल
टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. ये सवाल सिर्फ श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर नहीं बल्कि पूरी टीम और मैनेजमेंट को लेकर उठ रहे हैं. एक एक्स यूजर ने लिखा, "हमेशा कप्तान की गलती नहीं होती, पूरी टीम ही कप्तान को नीचे खींच रही है." एक अन्य यूजर ने कप्तान को लेकर कहा कि, मैच के बाद उनके इंटरव्यू बस बहानेबाजी से भरे होते हैं. एक अन्य ने लिखा, "उन्हें (अय्यर) जल्द ही हटा देना चाहिए, वरना वे ब्लेम गेम (एक-दूसरे पर दोष मढ़ने) के चक्कर में T20I टीम को पूरी तरह बर्बाद कर देंगे." एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह कोई स्कूल नहीं है जहां आप अपनी गलतियां सीखें और सुधारें. अगर खिलाड़ी तैयार नहीं हैं, तो उन्हें घरेलू स्तर पर सीखने और सुधारने दें, न कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नतीजों के लिए होता है, न कि इस तरह की नाकामियों और बहानों के लिए.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG 5th T20I: कब-कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड का आखिरी मैच? बदल गया टाइम
ये भी पढ़ें- "तिलक वर्मा को टीम से बाहर करो," इंडिया की हार पर हार देख भड़के पूर्व चीफ सिलेक्टर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं