चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन (मैच रिपोर्ट) में भारतीय पारी के दौरान चार विकेट चटकाकर मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेलने वाले ऑफ स्पिनर डोम बेस भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से खासे प्रभावित हैं और इसस ऑफ स्पिनर ने उनकी पारी को बहुत ही शानदार करार दिया. ध्यान दिला दें कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) तब बैटिंग करने उतरे थे, जब भारतीय टीम सिर्फ 73 रन पर अपने सितारा बल्लेबाजों को गंवाकर संघर्ष कर रही थी. और ऐसे हालात में भी ऋषभ (Rishabh Pant) ने मेहमानों पर आक्रमण करने का फैसला किया. मुश्किल हालात में होने के बाजूद पंत ने निर्भय होकर बल्लेबाजी की और खुलकर कर बड़े शॉट लगाए.
विराट कोहली के करियर में पहली बार पैदा हुए ऐसे हालात और...
मैच के बाद बेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऋषभ पंत एक पूर्ण बल्लेबाज हैं और उन्होंने एक शानदार पारी खेली. मेरा मानना है कि अंदाज में पंत खेले, वह अंदाज बहुत ही साहसिक था. बेस ने भी पंत की तरह ही शानदार प्रदर्शन किया और पंत और पुजार को मिलाकर चार विकेट चटकाए. हालांकि, तीसरे दिन की समाप्ति पर इंग्लैंड मजबूत स्थिति में है, लेकिन बेस ने कहा कि वह बहुत आगे की नहीं सोचना चहाते और उनका पूरा ध्यान भारतीय पारी को समेटने पर है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
चेतेश्वर पुजारा हुए अजीबोगरीब तरह से आउट, देखकर पकड़ लेंगे अपना सिर, देखें Video
बेस ने कहा कि चौथे दिन महत्वपूर्ण बात भारतीय पारी को जल्द से जल्द समेटना है और मेरा पूरा ध्यान इसी बात पर लगा हुआ है. फिलहाल जो भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर हैं, वह बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि हमने खुद को अच्छी स्थिति में ला खड़ा किया है. तीसरे दिन की समाप्ति पर भारत का स्कोर 6 विकेट पर 257 रन है और वॉशिंगटन सुंदर 33 और अश्विन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत के लिए यही वह जोड़ी है, जो स्कोर को तीन सौ से पार पहुंचा सकती है.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं