विज्ञापन

'हिमालय भी चढ़ जाएंगे रोहित शर्मा,' हिटमैन के रिटायरमेंट पर भड़के कैफ, आलोचकों को सुनाई खरी-खरी

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने रोहित शर्मा का खुलकर सपोर्ट किया है. 'हिटमैन' के इंटरनेशनल भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच कैफ ने एक वीडियो जारी कर कहा कि रिटायरमेंट एक पर्सनल फैसला है और इसे लोगों की राय के आधार पर तय नहीं किया जाना चाहिए.

'हिमालय भी चढ़ जाएंगे रोहित शर्मा,' हिटमैन के रिटायरमेंट पर भड़के कैफ, आलोचकों को सुनाई खरी-खरी
रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर भड़के कैफ
IANS

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर मोहम्मद कैफ ने रोहित शर्मा के इंटरनेशनल भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच उनका खुलकर सपोर्ट किया है. उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर कहा कि रिटायरमेंट एक पर्सनल फैसला है और इसे लोगों की राय के आधार पर तय नहीं किया जाना चाहिए.

दरअसल, रोहित ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में शानदार शतक लगाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया. हिटमैन को 110 गेंदों पर 138 रनों की पारी ने उन्हें इस मशहूर मैदान पर वनडे शतक लगाने वाला पहला भारतीय बल्लेबाज बना दिया. यह पारी ऐसे समय में आई जब ऐसी अफवाहें तेज हो गई थीं कि लॉर्ड्स का यह मैच 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है.

रिटायरमेंट की इन अफवाहों को पहले ही BCCI ने खारिज कर दिया था और रोहित ने खुद अपने बल्ले से इसका सबसे अच्छा जवाब दिया. भारतीय कप्तान को लेकर चल रही बहस पर प्रतिक्रिया देते हुए कैफ ने तंज कसते हुए कहा कि, 'हो गया रिटायरमेंट, कटवा ली नाक. रोहित शर्मा का रिटायरमेंट रोहित शर्मा खुद तय करेंगे. उसने जितना हिंदुस्तान के लिए काम किया है उस हिसाब से उसका हक बनता है कि वो अपनी मर्जी से जाएगा.'

कैप ने आगे कहा कि, '12 हजार रन 24 शतक, जब तक वह कप्तान था उसने भारत को हारने नहीं दिया. अब इतना दबाव है कि रोहित भाई हो गया अब जाओ. उस दबाव में उन्होंने लॉर्ड्स में शतक लगाया है, जिस मैदान पर किसी का शतक नहीं आया वहां सबसे बड़े स्कोरर रहे. अब शुभमन गिल को बतौर कप्तान और बीसीसीआई को बोलना चाहिए कि, रोहित शर्मा पर कोई उंगली न उठाए. रोहित शर्मा जब तक चाहेंगे खेलेंगे. उन्हें जब एहसास होगा कि उनके साथ टीम खड़ी है कोच और कप्तान खड़े हैं, तो वह हिमालय पर्वत भी चढ़ जाएंगे, मुझे लगता है कि उत्तर मिल गया है. उम्मीद है सब लोग यहां से शांति बनाए रखेंगे और रोहित शर्मा को खेलने देंगे.'

इंग्लैंड ने भारत को हराकर वनडे सीरीज जीती

भारत को तीसरे और आखिरी वनडे में इंग्लैंड से 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा. टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के शानदार शतक और अर्धशतक के बावजूद भारत तीन मैचों की सीरीज 1-2 से हार गया. 388 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए, कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाकर टीम की अगुवाई की, जबकि शुभमन गिल ने 77 और विराट कोहली ने बेहतरीन 74 रन बनाए. हालांकि, यह विशाल लक्ष्य बहुत मुश्किल साबित हुआ क्योंकि भारत का मिडिल और लोअर ऑर्डर उस लय को बनाए रखने में नाकाम रहा.

ये भी पढ़ें-  स्पेन के स्टार फेरान टोरेस की कितनी है नेटवर्थ? तीन लड़कियों के साथ जुड़ा नाम, अब कौन है गर्लफ्रेंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Rohit Gurunath Sharma, Mohammad Kaif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com