Joe Root Creates History: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. इसके बाद जैक क्रॉली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई. हालांकि, एक बार स्पिन आने के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए. अश्विन ने पहले सेशन में दो विकेट हासिल किए जबकि एक विकेट जडेजा ने झटका और इंग्लैंड ने पहले सेशन में 3 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए. इंग्लैंड ने 60 के स्कोर पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद जॉनी बेयरस्टो और जो रूट ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की. जो रूट 29 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड लिस्ट में अपनी जगह बनाई.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे अधिक रन
भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम हैं, जिन्होंने 2555 रन बनाए हैं. जो रूट ने अपनी 29 रनों की पारी के दम पर रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है और वो संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर एलिस्टर कुक हैं, जिन्होंने 2431 रन बनाए हैं. जबकि लिस्ट में तीसरे स्थान पर क्लाइव लॉयड हैं जिन्होंने 2344 रन बनाए हैं, जबकि लिस्ट में चौथे स्थान पर जावेद मियांदाद हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट में 2228 रन बनाए हैं.
भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन
- 2555 आर पोंटिंग
- 2555 जो रूट
- 2431 एलिस्टर कुक
- 2344 क्लाइव लॉयड
- 2228 जावेद मियांदाद
इसके अलावा भारत और इंग्लैंड के बीच हुए टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में जो रूट ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है और वो इस सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं. सचिन तेंदुलकर ने भारत और इंग्लैंड के बीच हुए टेस्ट मैचों में 2535 रन बनाए थे.
भारत-इंग्लैंड टेस्ट में सर्वाधिक रन
- 2555 जो रूट
- 2535 सचिन तेंदुलकर
- 2483 सुनील गावस्कर
- 2431 एलिस्टर कुक
- 1991 विराट कोहली
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: विराट कोहली की जगह यह खिलाड़ी हुआ टीम इंडिया में शामिल, मैचे से पहले इस तेज गेंदबाज की हुई छुट्टी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं