IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो अंपायर नितिन मेनन से शिकायत करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल इंग्लैंड के बल्लेबाज क्रीज के बीच पर रन लेने के लिए दौड़ते दिखे, जिसके बाद कोहली ने इसकी शिकायत अंपायर से की. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कोहली अंपायर नितिन मेनन को मैच के दौरान सीधे तौर पर इस बात का इशारा करते दिख रहे हैं. कोहली का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
PAK vs SA: दूसरे टेस्ट में हसन अली ने बरपाया कहर, 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, PAK की जीत
दरअसल इंग्लैंड के जोफ्रा ऑर्चर शॉट खेलने के बाद रन लेने के लिए पिच के बीच से ही दौड़ पड़े जिसके बाद कोहली ने अंपायर को इस बात को लेकर शिकायत ही. कोहली ने जैसे ही देखा कि आर्चर पिच के बीच से रन लेने लिए भाग रहे हैं वैसे ही भारतीय कप्तान कहते हैं- "ओए, मेनन (नितिन मेनन), सीधे रन भी बीच से भाग रहा है यार, क्या है ये'.
Credits-@/aumbetiroydo on insta
— Jay (@Aragorn_2_) February 8, 2021
pic.twitter.com/amH0VE3vUt
कोहली की बात को सुनकर कमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. वहीं अंपायर भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को वॉर्निंग देते भी दिखे. बता दें कि भारतीय टीम को इंग्लैंड ने चेन्नई टेस्ट मैच जीतने के लिए 381 रनों का लक्ष्य दिया है. इंग्लैंड की दूसरी पारी में 178 रन पर आउट हो गई.
IPL Auction 2021: इन चार भारतीय क्रिकेटरों की आईपीएल नीलामी से पहले हो रही सबसे ज्यादा चर्चा
भारत की ओर से इंग्लैंड की दूसरी पारी में अश्विन ने गजब की गेंदबाजी की और 6 विकेट लेने में सफल रहे. वहीं भारत के इशांत शर्मा टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे करने में सफल रहे हैं. इशांत टेस्ट में 300 विकेट लेने वाले भारत के तीसरे तेज गेंदबाज बने,.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं