विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2021

Ind vs Eng 4Th Test: वसीम जाफर ने इंग्लैंड बल्लेबाजों की खिंचायी की, बोले कि...

India vs England 4Th Test: भातीय बैटिंग के दौरान पहल ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और फिर नंबर-8 और 9 वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और  अक्षर पटेल (Axar Patel) ने मेहमानों को आइना दिखा दिया कि अगर जज्बा और सही सुरक्षात्मक तकनीक हो तो यहां आराम से  बल्लेबाजी की जी सकती है. अब इंग्लैंड के बल्लेबाजों की स्पिनरों के सामने हवा क्यों निकली, इसका अध्ययन ईसीबी और टीम मैनेजमेंट दोनों को करना होगा. 

Ind vs Eng 4Th Test: वसीम जाफर ने  इंग्लैंड बल्लेबाजों की खिंचायी की, बोले कि...
Ind vs Eng: वसीम जाफर सोशल मीडिया पर लगतार मुखर रहे हैं
मुंबई:

पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने इंग्लैंड टीम की खिंचायी करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) की पिच में शिकायत करने के लिए कुछ भी नहीं है. और उम्मीद है कि इंग्लैड टीम दूसरी पारी में उम्दा बल्लेबाजी करेगी. हालांकि, मेहमान टीम जाफर की उम्मीदों पर बुरी तरह से फिसल चुकी है और दूसरी पारी में भी इंग्लैंड की बल्लेबाजी का पंग्चर हो गया है. दरअसल सीरीज में तीसरे टेस्ट के बाद से ही पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर जैस मोंटी पनेसर, माइकल वॉन सहित तमाम दिग्गज लगातार  पिच को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. लेकिन भातीय बैटिंग के दौरान पहल ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और फिर नंबर-8 और 9 वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और  अक्षर पटेल (Axar Patel) ने मेहमानों को आइना दिखा दिया कि अगर जज्बा और सही सुरक्षात्मक तकनीक हो तो यहां आराम से  बल्लेबाजी की जी सकती है. अब इंग्लैंड के बल्लेबाजों की स्पिनरों के सामने हवा क्यों निकली, इसका अध्ययन ईसीबी और टीम मैनेजमेंट दोनों को करना होगा. 

वीरेंद्र सहवाग का तूफान, तेंदुलकर के साथ मिलकर केवल 61 गेंद पर 110 रन बनाकर जीताया मैच..देखें Video

वसीम जाफर ने अपने ट्वीट अकाउंट पर लिखा, 'उम्मीद करता हूं कि इंग्लैंड टीम दूसरी पारी में अच्छा स्कोर बनाएगी क्योंकि पिच को लेकर शिकायत करना वास्तव में मुश्किल है.' लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जाफर की उम्मीदों का मान नहीं रखा और अगर मेहमान टीम पारी की हार से बच जाती है, तो उसके लिए यह ठीक बात होगी, जो मुश्किल दिखायी पड़ रहा है. 

nd v Eng 4Th Test: ऋषभ पंत के ये दो शॉट बने आम से लेकर खास तक चर्चा का विषय, फैंस बोले कि...

इग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों खासकर माइकल वॉन पिच को लेकर ज्यादा ही आक्रामक रहे थे. मैच से  पहले उन्होंने इंस्टाग्राम  अकाउंट पर खुदी हुई जमीन पर अपनी हाथ में बल्ला लिए हुए तस्वीर पोस्ट की थी. वॉन ने ताना कसते हुए लिखा था, 'चौथे टेस्ट के लिए अच्छी तैयारी जारी हैं.' यह तस्वीर भारतीयों को रास नहीं आयी थी और अब भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन के बाद वॉन को जवाब भी मिल गया है. 
 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wasim Jaffer, Michael Vaughan, India Vs England 2020-21, India Vs England 03/04/2021 Inen03042021199342, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com