विज्ञापन

IND vs ENG: लॉर्ड्स में डकेट-बेथेल ने हिला दिए रिकॉर्ड बुक के पन्ने, अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि

लॉर्ड्स में तीसरे वनडे में बेन डकेट और जैकब बेथेल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 192 रन जोड़कर न सिर्फ भारत के खिलाफ इंग्लैंड की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि लॉर्ड्स के वनडे इतिहास में भी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप दर्ज करा दी.

IND vs ENG: लॉर्ड्स में डकेट-बेथेल ने हिला दिए रिकॉर्ड बुक के पन्ने, अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि
Ben Duckett and Jacob Bethell
X (formerly Twitter)

लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है. तीसरे वनडे में बेन डकेट और जैकब बेथेल की जोड़ी ने इतिहास रच दिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 192 रन जोड़कर न सिर्फ भारत के खिलाफ इंग्लैंड की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि लॉर्ड्स के वनडे इतिहास में भी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप दर्ज करा दी. इस साझेदारी के साथ दोनों बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड बुक में कई पुराने कीर्तिमान पीछे छोड़ दिए.

भारत के खिलाफ वनडे में इंग्लैंड की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अब बेन डकेट और जैकब बेथेल के नाम दर्ज हो गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड 2018 में लीड्स में जो रूट और इयोन मॉर्गन की तीसरे विकेट के लिए 186 रन की साझेदारी के नाम था. 2002 में लॉर्ड्स पर मार्कस ट्रेस्कोथिक और नासिर हुसैन ने दूसरे विकेट के लिए 185 रन, जबकि 2007 में साउथम्प्टन में एलिस्टर कुक और इयान बेल ने दूसरे विकेट के लिए 178 रन जोड़े थे.

लॉर्ड्स के वनडे इतिहास में भी डकेट और बेथेल की 192 रन की साझेदारी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप बन गई. हालांकि, किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अभी भी 2004 में एंड्रयू स्ट्रॉस और एंड्रयू फ्लिंटॉफ के नाम है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे विकेट के लिए 226 रन जोड़े थे. इसके बाद 1991 में ग्राहम हिक और नील फेयरब्रदर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 213 रन और 1985 में ग्राहम गूच व डेविड गॉवर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 202 रन की साझेदारी की थी. डकेट और बेथेल की 192 रन की साझेदारी अब इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गई है.

इंग्लैंड बनाम भारत (ODI) में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

  • 189 रन की साझेदारी- डकेटऔर बेथेल, लॉर्ड्स 2026 (पहला विकेट)
  • 186 रन की साझेदारी, रूट और मॉर्गन, लीड्स 2018 (तीसरा विकेट)
  • 185 रन की साझेदारी. ट्रेस्कोथिक और हुसैन, लॉर्ड्स 2002 (दूसरा विकेट)
  • 178 रन की साझेदारी, कुक और बेल, साउथेम्प्टन 2007 (दूसरा विकेट)

लॉर्ड्स (ODI) में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

  • 226 रन की साझेदारी, स्ट्रॉस - फ्लिंटॉफ बनाम WI 2004 (चौथा विकेट)
  • 213 रन की साझेदारी, हिक - फेयरब्रदर बनाम WI 1991 (तीसरा विकेट)
  • 202 रन की साझेदारी, गूच - गोवर बनाम Aus 1985 (दूसरा विकेट)
  • 192 रन की साझेदारी, डकेट - बेथेल बनाम Ind 2026 (पहला विकेट)

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने प्लेइंग XI में तीन बदलाव किए, जिसमें घुटने की चोट के कारण जसप्रीत बुमराह बाहर रहे. वहीं, वाशिंगटन सुंदर पहले ही सीरीज़ के फ़ैसले वाले मैच से बाहर हो चुके थे. प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथेल को 91 रन पर आउट करके भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई. खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड का स्कोर 38 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 250 रन है.

भारत प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान),  रोहित शर्मा,  विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर),  श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड प्लेइंग 11
बेन डकेट, जेकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ़्रा आर्चर, आदिल रशीद, जॉश टंग.

ये भी पढ़ें- इंडिया-इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने सबसे महान ऑलराउंडर को किया सलाम, लाइव मैच में दिखा खास दृश्य

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com