37वें इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलंपियाड (IBO) 2026 में भारत के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते हैं. भारत की टीम ने एक गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल जीते हैं. इस शानदार कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन बच्चों की काफी तारीफ की है. एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम ने लिखा, 'भाव्या गुनवाल, सौमिल मैती, निशित कलानी और अनमोल कुमार की इस उपलब्धि पर गर्व है'. प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि यह सफलता अनेक अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगी.
It is a matter of immense happiness that in the 37th International Biology Olympiad held in Vilnius, Lithuania, all four Indian team members secured medals, including one Gold.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 19, 2026
Proud of Bhavyaa Gunwal, Soumil Maity, Nishit Kalani and Anmol Kumar for their success at the… pic.twitter.com/8KNqqhgFbM
पीएम ने लिखा, यह बहुत खुशी की बात है कि लिथुआनिया के विल्नियस में आयोजित 37वें इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलंपियाड में भारतीय टीम के सभी चार सदस्यों ने मेडल जीते, जिनमें एक गोल्ड मेडल भी शामिल है. ओलंपियाड में मिली सफलता के लिए भव्य गुनवाल, सौमिल माइती, निशित कलानी और अनमोल कुमार पर गर्व है. उन्होंने मॉलिक्यूलर बायोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री, एनिमल फिजियोलॉजी, एनिमल मॉर्फोलॉजी और सिस्टमैटिक्स के साथ-साथ प्लांट कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी जैसे विषयों में बेहतरीन जानकारी का प्रदर्शन किया है. मुझे यकीन है कि यह सफलता और भी कई युवाओं को प्रोत्साहित करेगी.
केमिस्ट्री ओलंपियाड में गोल्ड जीतने पर भी दी बधाई
एक अन्य पोस्ट में मोदी ने 58वें अंतरराष्ट्रीय केमिस्ट्री ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय टीम के सदस्य देबदत्त प्रियदर्शी, हर्षित सिंघल, कबीर छिल्लर और संदीप कुची को बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारत की 'युवा शक्ति' लगातार वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रही है और इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. पीएम मोदी ने कहा, 'इनकी प्रतिभा, समर्पण और विज्ञान के प्रति जुनून ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है. उनकी यह उपलब्धि अनगिनत युवा प्रतिभाओं को रसायन विज्ञान का अध्ययन करने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं