विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2021

Ind vs Eng 1st Test: गंभीर ने पहले टेस्ट के लिए चुनी अपनी फाइनल टीम इंडिया, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि...

India vs Eng: गंभीर का मानना है कि इस टेस्ट में भारत को पांच गेदबाजों के साथ उतरना चाहिए. साथ ही, इस लेफ्टी बल्लेबाज ने रवींद्र जडेजा की अनुपस्थिति में अक्षर पटेल को बतौर ऑलराउंडर खिलाने की मांग की है. गंभीर का कहना है कि अक्षर टीम को बल्लेबाजी में अच्छा विकल्प दे सकते हैं और साथ ही वह चेन्नई की पिच पर अश्विन के साथ बॉलिंग में खासे प्रभावित सिद्ध होंगे. 

Also Read in
Ind vs Eng 1st Test: गंभीर ने पहले टेस्ट के लिए चुनी अपनी फाइनल टीम इंडिया, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि...
गौतम गंभीर की इलेवन विराट की इलेवन से मैच कर सकती है
नई दिल्ली:

करोड़ों भारतीय सहित दुनिया के तमाम करोड़ों क्रिकेटप्रेमी शुक्रवार का इंतजार कर रहे हैं, जब टीम विराट (Virat Kohli) और इंग्लैंड चेन्नई में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट (India vs England) में एक-दूसरे के सामने होंगी. मैच और सीरीज को लेकर माहौल पिछले कई दिनों से बन रहा है. पूर्व क्रिकेटरों और कमेंटेटरों के बयान हर दिन आ रहे हैं. पहले टेस्ट से पहले सभी की रुचि इस बात में है कि आखिरकार पहले टेस्ट (Ind vs Eng 1st Test) में भारतीय टीम की फाइनल इलेवन क्या होगी. कई क्रिकेटरों ने अपनी पसंदीदा इलेवन चुनी है और अब पूर्व ओपनर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने भी अपनी पसंदीदा इलेवन चुनी है  गंभीर का मानना है कि इस टेस्ट में भारत को पांच गेदबाजों के साथ उतरना चाहिए. साथ ही, इस लेफ्टी बल्लेबाज ने रवींद्र जडेजा की अनुपस्थिति में अक्षर पटेल को बतौर ऑलराउंडर खिलाने की मांग की है. गंभीर का कहना है कि अक्षर टीम को बल्लेबाजी में अच्छा विकल्प दे सकते हैं और साथ ही वह चेन्नई की पिच पर अश्विन के साथ बॉलिंग में खासे प्रभावित सिद्ध होंगे. 

IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही जो रूट के नाम दर्ज होगा अनोखा संयोग

 गंभीर ने एक चैनल से से बातचीत में कहा कि मैं सौ फीसदी मुकाबले में पांच गेंदबाजों के साथ उतरना पसंद करूंगा. मैं मानता हूं कि किसी भी तरह के हालात में भारत को पांच गेंदबाजों के साथ ही खेलना चाहिए. उन्होंने कहा कि जडेजा के सही विकल्प अक्षर हैं. ऐसे में वह संभवत: नंबर सात पर बैटिंग करेंगे और अश्विन आठ पर बैटिंग करेंगे. भारत को यहां साढ़े तीन सौ के आस-पास रन बनाने की जरूरत है और उनके पास इंग्लैंड के ग्यारह विकेट लेने वाली गेंदबाजी है. चलिए गंभीर की इलेवन पर नजर दौड़ा लीजिए: 

1. विराट कोहली (कप्तान) 2. रोहित शर्मा 3. चेतेश्वर पुजारा 4. अजिंक्य रहाणे 5. शुबमन गिल 6. ऋषभ पंत 7. अक्षर पटेल 8. आर. अश्विन 9. कुलदीप यादव 10 जसप्रीत बुमराह 11. मोहम्मद सिराज 

T10: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के बेटे ने मचाया धमाल, 22 गेंद पर 54 रन ठोक डाले..देखें Video

यहां हैरानी वाली बात यह है कि जहां पहले टेस्ट में ज्यादार क्रिकेटरों की इलेवन में ईशांत शर्मा शामिल हैं, वहीं गंभीर ने अपने दिल्ली के पूर्व साथी की जगह मोहम्मद सिराज को इलेवन में जगह दी है. वैसे अगर फॉर्म एक पैमाना है, तो जाहिर है कि आप सिराज की अनदेखी बिल्कुल नहीं कर सकते. बहरहाल, अब फाइनल विराट इलेवन तो मैच से पहले शुक्रवार को ही पता चलेगी. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, India Vs England 2020-21, India Vs England 02/05/2021 Inen02052021199339, Mohammed Siraj, Virat Kohli, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com