भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने तेज गेंदबाजों की तिकड़ी-मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा और उमेश यादव की तारीफ करते हुए कहा है कि ये तिकड़ी एकजुट होकर विकेट निकालती है. तेज गेंदबाजों उमेश यादव (53/5) और ईशांत शर्मा (56/4) की शानदार गेंदबाजी के दम पर दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम भारत ने यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए अपने पहले दिन-रात के टेस्ट मैच में रविवार को बांग्लादेश को एक पारी और 46 रनों से हरा दिया.
CHAMPIONS!!!#TeamIndia pic.twitter.com/RK0HeLxMou
— BCCI (@BCCI) November 24, 2019
यह भी पढ़ें: टीम विराट ने तो वह कर डाला, जो 142 साल के टेस्ट इतिहास में कोई टीम नहीं कर सकी
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अरुण ने कहा, "वे एकजुट होकर शिकार करते हैं. उनका काम निर्धारित होता हैं और वे एक-दूसरे के प्रदर्शन में पर गर्व महसूस करते हैं, न कि केवल अपने प्रदर्शन पर. इसलिए उनकी सफलता के पीछे यह एक रहस्य है. वे अपने बेसिक पर ज्यादा काम करते हैं"
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश कप्तान मोमिनुल हक ने हार के बाद व्यक्त किए ये विचार
इसके साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. उसने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हराया था. घर में भारत की यह लगातार 12वीं सीरीज जीत है. गेंदबाजी कोच ने कहा, "हमारे पास एक अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण है. सबसे अच्छी बात ये है कि ये गेंदबाज जल्द ही परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं.
VIDEO: पिंक बॉल के बनने की पूरी कहानी जान लीजिए, स्पेशल रिपोर्ट
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छे तरीके से यहां की परिस्थितियों के साथ अपना तालमेल बिठाया है. न्यूजीलैंड दौरा चुनौतीपूर्ण होगा और हम इसे लेकर उत्साहित हैं"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं