ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में तीसरे वनडे के साथ ही सीरीज खत्म होते-होते पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंदाज से सभी का दिल जीत लिया. भारतीय कप्तान विराट कोहली भी इसमें शामिल रहे, जिन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी का खास तौर पर जिक्र किया. इस दौरान कोहली ने धोनी के बारे में कई नहीं कई अहम बातें की. चलिए जान लीजिए कि कैप्टन कोहली के धोनी के बारे में. कोहली के नेतृत्व ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है. भारत ने टेस्ट और वनडे दोनों ही सीरीज 2-1 से अपने खाते में जमा कीं.
Virat Kohli: As a team we are very happy for MS, that he is amongst the runs, people say a lot of things, as an individual we know that there is no one more committed to Indian cricket than MS Dhoni. #INDvAUS pic.twitter.com/RACGMuoX0O
— ANI (@ANI) January 18, 2019
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
धोनी को अकेला छोड़ दो
विराट ने कहा कि आलोचकों को धोनी को स्पेस देना चाहिए. धोनी का भारतीय क्रिकेट में बहुत ही बड़ा योगदान है. ऐसे में आलोचकों को धोनी को खुद अपने खेल के बारे में प्लस-माइनस का पता लगाने देना चाहिए. लोगों को धोनी के खेल को लेकर ज्यादा मीन-मेख नहीं निकालना चाहिए.
यह भी पढ़ें: IND vs AUS 3rd ODI: 'कुछ ऐसे' धोनी ने मास्टरी ऑफ चेज में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया
सबसे ज्यादा समर्पित खिलाड़ी
विराट बोले कि बतौर टीम हम धोनी को रन बनाते देखकर बहुत ही ज्यादा खुश हैं. लोग उनके बारे में बारे में बहुत बाते कहते रहते हैं, लेकिन हम यह अच्छी तर जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट के लिए उनसे ज्यादा कोई भी समर्पित खिलाड़ी और कोई दूसरा नहीं है.
51 in Sydney
— ICC (@ICC) January 18, 2019
55* in Adelaide
87* in Melbourne@msdhoni is the Player of the Series! #AUSvIND pic.twitter.com/VBdzXt9MsE
नंबर-5 है ज्यादा मुफीद
धोनी की मेलबर्न की पारी के बाद यह चर्चा हो रही है कि धोनी को नंबर-4 पर बैटिंग करना चाहिए, लेकिन विराट ने कहा कि मेरे हिसाब से धोनी नंबर-5 पर बल्लेबाजी करके ज्यादा खुश हैं. और मेरा निजी तौर पर मानना है कि धोनी के लिए नंबर-5 क्रम ज्यादा अनुकूल है. इस क्रम बल्लेबाजी से धोनी को बल्लेबाजी के लिए समय भी मिलेगा और वह जरूरत पड़ने पर वह आक्रामक बल्लेबाजी कर मैच भी फिनिश कर सकेंगे. मैं और टीम मैनेजमेंट यही सोचते हैं कि धोनी के लिए नंबर-5 क्रम ज्यादा अनुकूल है.
VIDEO: एडिलेड टेस्ट के बाद विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान
विराट कोहली ने धोनी को लेकर टीम मैनेजमेंट के प्लान का खुलासा एक तरह से कर दिया है. भारतीय कप्तान ने इशारा कर दिया है कि धोनी ने मेलबर्न में भले ही नंबर-4 पर रन बनाए हों, लेकिन वह भविष्य में नंबर -5 पर ही खेलते दिखाई पड़ेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं