अफगानिस्तान के लिए हाल ही में घोषित टीम इंडिया में 4 चोटिल खिलाड़ियों को 'शर्त के साथ' चुनने पर बीसीसीआई पहले से ही फैंस और मीडिया के निशाने पर है. रिजर्व खिलाड़ियों का नाम पहले ही नहीं दिया गया था. वहीं, अभी भी यह साफ नहीं है कि जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा सीरीज तक फिट हो भी पाएंगे या नहीं? बीच राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने प्रिंस यादव को संभावित बैकअप (विकल्प) के रूप में चुना है, लेकिन लगता है कि सीओई के मेडिकल स्टॉफ ने बुमराह को लेकर सूचना बोर्ड तक पहुंचा दी है क्योंकि प्रिंस यादव को जस्सी के विकल्प के रूप में चुन लिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 10 सितंबर को दिल्ली में भारतीय टीम के इकट्ठा होने से पहले बुमराह सहित चारों को खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट से गुजरना
होगा.
चारों में से कौन पास करेगा फिटनेस टेस्ट?
बीसीसीआई (BCCI) के एक सूत्र ने बताया,
CoE को भरोसा है कि ये खिलाड़ी अफगानिस्तान सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हो जाने चाहिए.' लेकिन जब तक नहीं खेलते और वास्तविक तस्वीर सामने नहीं आती, तब तक बड़ा सवाल बना ही रहेगा. अब देखने की बात यह होगी कि चोटिल चारों खिलाड़ियों में से कौन-कौन फिटनेस टेस्ट पास करने में सफल रहता है.
प्रिंस यादव फिट घोषित
पता चला है कि प्रिंस यादव को CoE ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है और वे चयन के लिए उपलब्ध हैं. प्रिंस इस साल के आईपीएल के बाद से टी20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और चयनकर्ता उन्हें भविष्य की एक बड़ी उम्मीद के रूप में देख रहे हैं. प्रिंस यादव ने जून में घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ हुई वनडे (ODI) सीरीज के जरिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. वे भी 25 जुलाई को जिम्बाब्वे में दूसरे टी20 मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट का शिकार हो गए थे.
चयनकर्ताओं की बुमराह से यह इच्छा
वहीं, चयनकर्ता चाहते हैं कि न्यूजीलैंड टेस्ट से पहले बुमराह एक प्रथम श्रेणी (FC) मैच खेलें. चयनकर्ता और टीम प्रबंधन चाहते हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बुमराह को प्रथम श्रेणी मैच में खेलने का कुछ अनुभव मिल जाए. बुमराह ने पिछले साल नवंबर में गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद से कोई लाल गेंद (रेड-बॉल) का मैच नहीं खेला है. जुलाई में इंग्लैंड में दो वनडे मैचों के बाद घुटने में लगी चोट से पहले तक उन्होंने केवल टी20 क्रिकेट ही खेला था.
क्या बुमराह का घुटना भार वहन कर पाएगा?
सूत्र ने कहा, 'जैसी स्थिति है, उन्हें अपनी फिटनेस के कारण टेस्ट मैच मिस करने पड़ रहे हैं.
अक्टूबर में घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए उन्हें आराम दिए जाने की संभावना है. लेकिन न्यूजीलैंड में होने वाले 'ए' मैच वहीं की वनडे सीरीज के साथ ओवरलैप (एक ही समय पर होना) हो रहे हैं.'
F & Q: Frequently Asked Questions
प्र.-1: अफगानिस्तान सीरीज के लिए किन 4 खिलाड़ियों को 'शर्त के साथ' चुना गया है और क्यों?
उ: जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है. ये खिलाड़ी क्लिनिकल रूप से फिट हैं, लेकिन सीरीज में खेलने से पहले इन्हें 4 से 9 सितंबर के बीच आयोजित अभ्यास मैचों में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी.
प्र.-2: जसप्रीत बुमराह के विकल्प (बैकअप) के रूप में किसे चुना गया है?
उ: तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को जसप्रीत बुमराह के संभावित विकल्प के रूप में चुना गया है. CoE ने प्रिंस यादव को हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है.
प्र.-3: प्रिंस यादव कब और किस मैच के दौरान चोटिल हुए थे?
उ: प्रिंस यादव ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था, लेकिन 25 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान वे हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) का शिकार हो गए थे.
प्र.-4: चयनकर्ता न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले बुमराह से क्या चाहते हैं?
उ: चयनकर्ता और टीम प्रबंधन चाहते हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उतरने से पहले बुमराह कम से कम एक प्रथम श्रेणी मैच खेलें, ताकि यह जांचा जा सके कि उनका घुटना लंबे स्पेल का भार झेलने के लिए तैयार है या नहीं.
प्र.-5: जसप्रीत बुमराह ने लाल गेंद (रेड-बॉल) से अपना आखिरी मैच कब खेला था?
उ: जसप्रीत बुमराह ने अपना आखिरी रेड-बॉल मैच पिछले साल नवंबर में गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के रूप में खेला था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं