India Team Against Afghanistan: श्रीलंका के खिलाफ एक तरफ रेड-बॉल सीरीज खेली जा रही है, तो दूसरी तरफ व्हाइट-बॉल फैंस की नजर अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ नई दिल्ली में खेले जाने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. और इस सीरीज के लिए भारतीय टीम कभी भी आपके सामने आ सकती है. अफगानिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान सोमवार को पहले ही कर दिया है. सीरीज के तीनों ही मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे. भारत ने आखिरी बार जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 श्रृंखला खेली थी और हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीनों ही मैच जीते थे.
सेलेक्टरों का मजबूत टीम चुनने पर जोर
रिपोर्ट के अनुसार BCCI चयनकर्ताओं से इन मैचों के लिए एक मजबूत टीम की घोषणा करने की उम्मीद है. भारत अफगानिस्तान को हल्के में नहीं ले सकता क्योंकि यह सीरीज खिलाड़ियों को एशियाई खेल 2026 की तैयारी का अवसर भी प्रदान करेगी. और इसी नजरिए से अगर अभिषेक शर्मा पर खतरा मंडराया हुआ है. पूर्व विश्व नंब- 1 T20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पिछली विदेशी श्रृंखला में जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहद खराब फॉर्म में थे और इंग्लैंड के खिलाफ T20I मैचों में भी बल्ले से प्रभावित करने में असफल रहे.
क्या फिट हो पाएंगे स्टार ?
वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे और रवि बिश्नोई के टीम में अपनी जगह बरकरार रखने की उम्मीद है, तो कप्तान श्रेयस अय्यर ही होंगे. यह देखने की बात होगी कि जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को लेकर ताजा अपडेट क्या है. ये खिलाड़ी एशियाई खेलों के लिए भारत की टीम का हिस्सा हैं. सभी पांचों खिलाड़ी फिलहाल चोटों के कारण बाहर हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ T20I श्रृंखला के लिए भारत की संभावित टीम इस प्रकार है:
1. श्रेयस अय्यर (कप्तान) 2. संजू सैमसन (विकेटकीपर) 3. वैभव सूर्यवंशी 4. अभिषेक शर्मा 5.ईशान किशन (विकेटकीपर) 6. तिलक वर्मा 6. रिंकू सिंह 8. शिवम दुबे 9. अक्षर पटेल 10. अर्शदीप सिंह 11. मयंक यादव 12. प्रसिद्ध कृष्णा 13. रवि बिश्नोई 14. प्रिंस यादव 15. सूर्यांश शेडगे
सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम
1. इब्राहिम ज़दरान (कप्तान) 2. रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर) 3. नूर रहमान (विकेटकीपर) 4. सेदिकुल्लाह अटल 5. दरविश रसूली 6. अजमतुल्लाह उमरजई 7. गुलबदीन नायब 8. मोहम्मद नबी 9. राशिद खान 10. नांग्याल खरोटी 11. नूर अहमद 12. मुजीब उर रहमान 13. फज़लहक फारूकी 14. अब्दुल्लाह अहमदजई 15. नवीन-उल-हक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं