विज्ञापन

पॉवर-प्ले' की 'वर्ल्ड पॉवर' टीम इंडिया, सेट मानक में जोड़ा एक और चैप्टर, दुनिया का किया ऐसा हाल

पिछले करीब दो साल मे टीम इंडिया के टॉप बल्लेबाजों ने एक अलग ही स्तर पर जाकर क्रिकेट खेली है. अभिषेक शर्मा इसके सर्वश्रेष्ठ उदारण हैं तो असर अब आंकड़ों में भी साफ-साफ दिख रहा है

पॉवर-प्ले' की 'वर्ल्ड पॉवर' टीम इंडिया, सेट मानक में जोड़ा एक और चैप्टर, दुनिया का किया ऐसा हाल
टीम इंडिया ने पिछले 2 साल में दुनिया भर को अपनी पावर से दहला दिया है
source: NDTV

जब बात  व्हाइट-बॉल की आती है, तो पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया का कोई जवाब नहीं है! एक से बढ़कर एक कारनामा पिछले करीब दो या ढाई साल में टीम रोहित, टीम सूर्यकुमार यादव ने किया है. और अब टीम अय्यर भी इसी राह पर हो चल पड़ी है. मंगलवार को नई दिल्ली में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार दसवीं जीत दर्ज कर दुनिया भर को मैसेज दिया कि वह इस फॉर्मेट में कितनी क्रूर है. लेकिन इसमें भी जब बात "पावर-प्ले" की आती है, तो फिर तो भारतीय धुरंधरों के सामने कोई भी नहीं ठहरता. न ही कोई टीम, न ही बल्लेबाज विशेष! पावर-प्ले बोले, तो शुरुआती 1-6 ओवर के बीच खेले जाने वाला वह खेल, जब 30 गज के घेर के बार सिर्फ दो ही खिलाड़ी होते हैं. और इस दौरान पिछले करीब दो ढाई साल में भारतीय बल्लेबाजों खासकर ओपनरों ने मिलकर दुनिया के बॉलरों का ऐसा बुरा हाल किया कि बॉलरों के बीच दहशत पसर गई है. इसका एक बड़ा सबूत मंगलवार को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने एक बार फिर से दिया कि जो भी पावर-प्ले में भारतीय धुरंधरों के सामने आएगा, उसे बुरी तरह से धो दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: अभिषेक-ईशान हुए आमने-सामने! उधर सूर्यकुमार यादव का चैलेंज, कौन बनेगा चैंपियन?

'पावर-प्ले' में उड़ गया अफगानिस्तान!

मानो संजू और अभिषेक तय करने की उतरे थे कि इस बार अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को दोनों  हाथों से लूटा जाएगा. और जब अटैक पर पहला ही ओवर स्पिनर मुजीब-उर-रहमान लेकर आए, तो अबिषेक दूसरी ही गेंद से शुरू हो गए. पहले ओवर मे 12, दूसरे में 21, तीसरे ओवर में 6, चौथे में 8, पांचवें में 20 और भारत ने पावर-प्ले के छठे ओवर में 27 रन बटोरे. सबसे ज्याद कहर नबी के फेंके छठे ओवर में अफानियों पर टूटा. संजू ने इस ओवर में दो चौके और इतने ही छक्के जड़े, तो शुरुआती छह ओवर में स्कोर 82 पर पहुंच गया. अभिषेक 19 गेंदों  पर 47 रन पर थे, तो अभिषेक 17 गेंदों पर 33 पर. पावर-प्ले के  पहले ही सेट मानक में एक और चैप्टर भारत जोड़ चुका था. साल 2024 विश्व कप के बाद से टीम इंडिया एक ऐसी टीम है, जिसने सबसे ज्यादा बार पावर-प्ले में 75 या इससे ज्यादा रन बनाए. 


यह भारत की पावर है!

साल 2024 विश्व कप के बाद से भारतीय ओपनरों ने शुरुआती 6 ओवरों में दुनिया के बॉलरों को ऐसी मार लगाई है कि गेंदबाज त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं. विरोधियों के बॉलिंग डिपार्टमेंट की नौकरी खतरे में आ गई है! साल 2024 विश्व कप के बाद से अभी तक करीब पिछले दो साल में दुनिया भर की टीमों ने 32 बार इस कारनामे को अंजाम दिया है, लेकिन भारतीय धुरंधर इसमें 9 नंबर के साथ टॉप पर हैं. वहीं, न्यूजीलैंड (5 बार) दूसरे, इंग्लैंड और जिंबाब्वे (4 बार) तीसरे नंबर पर हैं, तो ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने दो-दो बार ऐसा करके संयक्त रूप से चौथा नंबर हासिल किया है. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, विंडीज, आयरलैंड, नामीबिया और नीदरलैंड ने  पिछले करीब दो साल में  एक-एक बार ही शुरुआती 6 ओवरों में 75 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं. 

RASHID KAHN EXCLUSIVE सिर्फ NDTV पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, Sanju Viswanath Samson, Rohit Gurunath Sharma, Afghanistan, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com