लखनऊ में हिट एंड रन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, ज्ञानेश्वर मिश्र पार्क के पास हुए एक विवाद के बाद एक युवती को कार से टक्कर मार दी गई. आरोप है कि टक्कर लगने के बाद युवती कार के बोनट पर आ गई और उसे काफी दूर तक घसीटा गया. घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया.