विज्ञापन

अभिषेक-ईशान हुए आमने-सामने! उधर सूर्यकुमार यादव का चैलेंज, कौन बनेगा चैंपियन?

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में सबसे बड़ा पॉजिटिव अभिषेक शर्मा की फॉर्म हासिल करना रहा. और इसके बाद अब उनके सामने दो और चैलेंज हैं. ईशान किशन का, और पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का

अभिषेक-ईशान हुए आमने-सामने! उधर सूर्यकुमार यादव का चैलेंज, कौन बनेगा चैंपियन?
अभिषेक और इशान की रेस में कौन बाजी मारेगा
source: X

अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हुई तीन टी20 मैचों की सीरीज में एक अच्छी बात यह देखने को मिली कि सुनामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर से फॉर्म पकड़ ली. और इससे अच्छा मौका उन्हें इसके लिए मिल भी नहीं सकता था. पहले मैच में अभिषेक ने 32 गेंदों पर 7 चौकों और इतने ही छक्कों से 82 रन बनाकर दिखाया कि  वह फिर से रंग में आ चुके हैं,  तो वहीं दूसरे मैच में मंगलवार को उन्होंने मिली 'लय' को बरकरार रखते हुए 19 गेंदों पर 32 चौकों और 4 छक्कों से 39 रन बनाकर साबित तो किया ही, वहीं उन्होंने ईशान किशन को भी बड़ा चैलेंज दे डाला, जो काफी पहले से ही फॉर्म पकड़े हुए हैं. जी हां, जब बात  टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलैंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने  वाले शीर्ष भारतीय बल्लेबजों की आती है, तो इस समय जहां ईशान किशन दूसरे नंबर पर हैं,  तो वहीं अभिषेक तीसरे नंबर पर हैं. कुल मिलाकर टीम इंडिया के ये दोनों स्टार बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को कब्जाने के लिए एक-दूसरे से भिड़ गए हैं. अब जबकि साल खत्म होने में काफी समय है. और ये देखने ने की बात होगी कि बात होगी कि इन दोनों में कौन बाजी मारता है, तो वहीं यह भी देखना होगा कि इस मामले में बॉस पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को दोनों में कौन पछाड़ पाता है. 

टी20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 भारतीय 

रन बल्लेबाजसाल
1164सूर्यकुमार यादव2022
892इशान किशन2026
859अभिषेक शर्मा2025
781विराट कोहली2022
733सूर्यकुमार यादव2023

टी20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के शीर्ष 5 बल्लेबाज

रनबल्लेबाजसाल
1488करनबीर सिंह2025
1326मोहम्मद रिजवान2021
1251फ़ियाज़ अहमद2025
1164सूर्यकुमार यादव2022
1037पी. कुरुप2025

 

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा 1 छक्के से चूक गए रोहित शर्मा का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ये हैं खास रिकॉर्ड वाले टॉप-3 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Suryakumar Ashok Yadav, India, Afghanistan, Afghanistan Vs India 09/17/2026 Afin09172026273950, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com