मेहमान अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला अभी खेला जाना बाकी है, लेकिन यह कहने में कोई गुरेज नहीं होगा कि इस सीरीज में भारत के लिए एक देन शिवम दुबे (Shivam Dube) रहे हैं, जिन्होंने लगातार दूसरे मैच में अर्द्धशतक बनाया, लेकिन दोनों ही मैचों में जिस उनकी बात ने फैंस और पंडितों का ध्यान खींचा, वह रहा उनके खेलने का आतिशी अंदाज. दुबे इंदौर में बहुत ही ज्यादा आक्रामक खेले और उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर ही अर्द्धशतक जड़ते हुए यह तो साफ कर ही दिया कि वह अगले कुछ साल इस फॉर्मेट में टीम इंडिया को अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं. मैच खत्म होने के बाद दुबे ने कहा कि कप्तान रोहित मेरी पारी से वास्तव में बहुत खुश हुए. और उन्होंने मुझसे कहा, 'वेल प्लेड.'
यह भी पढ़ें:
Ind vs Afg 2nd T20I: 'हमारे खिलाड़ी हालात...', रोहित ने बताई वजह कि क्यों चुनी पहले गेंदबाजी
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जायसवाल के बारे में दुबे ने कहा कि हम दोनों ही स्ट्रोक खेलना पसंद करते हैं. मैच में मेरी भूमिका स्पिनरों पर प्रहार करने की की थी, तो वहीं लक्ष्य को कितने ओवर में खत्म करना है, इसे लेकर कोई योजना नहीं थी, लेकिम हमें और पहले मैच खत्म करना चाहिए था. और दुबे का यह बयान वर्तमान युवा पीढ़ी के बल्लेबाजों की सोच बताने के लिए काफी है कि ये कैसा सोचते हैं और वे कितने परिपक्व हैं.
आपने अपने खेल पर क्या-क्या काम किया है? इस सवाल पर दुबे ने कहा कि मैंने पिछले कुछ समय में अपने खेल पर बहुत ही कड़ी मेहनत की है. अलग-अलग पहलुओं से काम किया है. साथ ही, मैंने इस पर भी मानसिक तौर पर मेहनत की कि टी20 मैच के लिए आप खुद को कैसे तैयार करते हैं. लेफ्टी बल्लेबाज बोले कि एक पहलू यह भी रहा कि दबाव से कैसे निपटना है और किस गेंदबाज विशेष को निशाना बनाना है. हर गेंद पर प्रहार लगााना अहम नहीं है. गेंदबाजी में सुधार के सवाल पर शिवम ने कहा कि मैं अपनी गेंदबाजी पर भी काम कर रहा हूं. मैं बहुत ही खुश हैं कि पहले मैच में यह कारगर रही, लेकिन दूसरे मैच में ज्यादा अच्छा नही किया. लेकिन यह टी20 है और यह ऐसे ही चलती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं