चर्चाएं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि मामला भारत और अफगानिस्तान के बीच वीरवार को लखनऊ में खेले जाने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले की प्रेस कॉन्फ्रेंस तक पहुंच गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए साईराज बहुतुले (Sairaj Bahutule on Vaibhav) ने सूर्यवंशी का बचाव किया. इन सबके बीच भारत A का मुकाबला वीरवार को अफगानिस्तान A से होगा. और टीम तिलक वर्मा को फाइनल में खेलने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना ही होगा वरना होगा यह कि फाइनल में श्रीलंका A के खिलाफ अफगानी खेलेंगे. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए इस मैच में सब कुछ दांव पर लगा है. पहले डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के तहत अफगानिस्तान ए से 4 रनों की करीबी हार और फिर श्रीलंका ए के खिलाफ एक रोमांचक सुपर ओवर में मिली हार के बाद भारत A के आसार बहुत ही ज्यादा फंसे हुए हैं.
पिच रिपोर्ट और टॉस का अनुमान
दांबुला की पिच से तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है. सुबह के शुरुआती समय में तेज गेंदबाजों को पिच से थोड़ी मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, ट्रैक के धीमा होने की संभावना है. यही वह स्थिति है, जो वैभव सूर्यवंशी के लिए स्ट्रोक की टाइमिंग हासिल करना मुश्किल बनाती है. वैभव को पत्ते फिर से दुरुस्त करने होंगे. और अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में खेली 44 रन की पारी की एप्रोच की ओर निहारना होगा.
स्पिनरों की भूमिका हो सकती है अहम
मध्य के ओवरों में स्पिनर्स की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो सकती है, क्योंकि इस पिच पर आमतौर पर पारी के आगे बढ़ने के साथ टर्न और ग्रिप देखने को मिलती है. यहां के हालातों और रनों का पीछा (चेज़) करने के ट्रेंड को देखते हुए टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकते हैं.
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
ऋतुराज गायकवाड़ (इंडिया ए): यह भारतीय बल्लेबाज अब तक टूर्नामेंट में सबसे शानदार फॉर्म में रहा है और 204 रन बनाकर रन बनाने के मामले में सबसे आगे है.
सूर्यांश शेडगे (इंडिया ए): शेडगे ने श्रीलंका ए के खिलाफ 66 गेंदों में 72 रनों की जवाबी हमला करने वाली पारी खेलकर अपनी मैच फिनिश करने की क्षमता दिखाई थी।
इमरान मीर (अफगानिस्तान ए): अफगानिस्तान ए के कप्तान ने दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मैच में नाबाद 75 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई थी.
अब्दुल्ला अहमदजई (अफगानिस्तान ए): इस तेज गेंदबाज ने पिछले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस करते हुए 5 विकेट चटकाए थे.
मैच से जुड़े आपके मन में कई सवाल चल रहे होंगे. चलिए तमाम जवाब आपके सामने हैं.
प्र: इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए का यह मैच कब खेला जाएगा?
उ: यह मैच 17 जून को खेला जाएगा।
प्र: यह मैच कहाँ आयोजित होगा?
उ: यह मुकाबला रंगीरी डाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में खेला जाएगा.
प्र: मैच कितने बजे शुरू होगा?
उ: यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे (10:00 AM IST) शुरू होगा
प्र: कौन से टीवी चैनलों पर मैच का लाइव टेलीकास्ट (प्रसारण) देखा जा सकता है?
उ: इस मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा
प्र: मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देख सकते हैं?
उ: इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
इंडिया ए: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, विप्रज निगम, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, अर्शद खान, अनुकूल रॉय, अशोक शर्मा.
अफगानिस्तान ए: इमरान मीर (कप्तान), नूर उल रहमान (विकेटकीपर), हसन ईशाखिल, बहिर शाह, इजाज अहमद अहमदजई, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, जाहिर खान, फरीदूं दाऊदजई, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दुल्ला अहमदजई, खालिद तनीवाल, इसहाक रहीमी, फैसल खान अहमदजई
यह भी पढ़ें: आखिरी 3 गेंद पर बनाने थे 14 रन, वैभव सूर्यवंशी नहीं कर पाए ऐसा, भारत ए को मिली हार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं