मुल्तान में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में फखर जमान के जल्दी आउट होने के बाद (Imam-ul-Haq) और बाबर आज़म (Babar Azam) ने पाकिस्तान के लिए 120 रन की साझेदारी की लेकिन 72 के स्कोर पर इमाम उल हक को वापस पवेलियन जाना पड़ा. 28 वें ओवर में, बाबर के अर्धशतक तक पहुंचने के ठीक बाद, इमाम ने अकील होसेन की गेंद को मिडविकेट की ओर एक शॉट मारा और सिंगल लेने की कोशिश की हालाँकि, बाबर की नजर गेंद पर थी और उनको रन में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं थी, उसने अपने साथी को वापस भेजने की कोशिश की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- ODI क्रिकेट में तांडव मचा रहे हैं बाबर आजम, पिछले छह पारियों में कूट डाले 614 रन, बल्ले से निकले 4 शतक और 2 अर्धशतक
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 28वें ओवर में इमाम दौड़कर दूसरे छौर पर पहुंच गए लेकिन बाबर ने अपना छौर नहीं छोड़ा इसे देख इमाम वापस भागकर अपने एंड पर जाने की कोशिश करते हैं लेकिन रन आउट का शिकार हो जाते हैं. आउट होने के बाद अपना गुस्सा जाहिर करते हैं और चिल्लाते हुए पवेलियन की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- टी20 से टेस्ट क्रिकेट में ढलने के लिए अश्विन ने निकाला खास तरीका, बोले- उम्र के साथ हर कोई चतुर हो जाता है
इस गेंद से ठीक पहले बाबर आजम ने अपने पचास रन भी पूरे किए थे. इसके बाद बाबर आजम( पाकिस्तानी कप्तान) ने अपनी पारी में 77 रन बनाए. दूसरे मुकाबले में बाबर आजम और इमाम उल हक दोनों ही शानदार फॉर्म में थे. हालांकि बाबर आजम कुमार संगाकारा ने लगातार चार मैचों में शतक बनाने के रिकॉर्ड को नहीं छू पाए. पहले मैच में बाबर आजम ने शानदार 103 रन बनाए थे जिसकी बदौलत पाकिस्तान 309 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रही. ये दूसरी बार है जब बाबर आजम ने दो बार लगातार तीन शतक बनाए हो. ऐसा रिकॉर्ड किसी भी खिलाड़ी के नाम नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं