- बाबर आजम ने पिछले छह वनडे पारियों में बनाए 614 रन
- इस दौरान बल्ले से निकले चार शतक और दो अर्धशतक
- वनडे क्रिकेट में 4441 रन बना चूके हैं बाबर आजम
पड़ोसी देश पाकिस्तान के 27 वर्षीय स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) का बल्ला इन दिनों इंटरनेशनल क्रिकेट में जमकर चल रहा है. उन्होंने बहुत कम समय में ही क्रिकेट जगत में अपना बड़ा नाम बनाया है. हाल यह है कि मौजूदा समय में कई युवा बल्लेबाज उनको अपना पथ प्रदर्शक मानते हैं. पाकिस्तानी स्टार मौजूदा समय में घरेलू दौरे पर आई कैरेबियन टीम के साथ वनडे सीरीज में बीजी हैं. यहां भी आजम का बल्ला जमकर चल रहा है.
बाबर आजम ने पहले वनडे मुकाबले में कैरेबियन टीम के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 107 गेंद में 103 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली. वहीं यही नहीं रुके, उन्होंने दूसरे वनडे मुकाबले में भी कैरेबियन टीम की जमकर खबर लेते हुए 93 गेंद में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 77 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. आजम के पास एक और शतक जड़ने का सुनहरा मौका था, लेकिन 77 रनों की पारी को शतकीय पारी में तब्दील नहीं कर पाए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें बाबर आजम का बल्ला इन दिनों वनडे क्रिकेट में आग उगल रहा है. जी हां वह अपनी टीम के लिए पिछली छह पारियों में चार शतक और दो अर्धशतक के बदौलत 614 रन बना बना चूके हैं.
बाबर के बल्ले से पिछले छह पारियों में निकले रन:
1- 139 गेंद में 158 रन
2- 72 गेंद में 57 रन
3- 83 गेंद में 114 रन
4- 115 गेंद में नाबाद 105 रन
5- 107 गेंद में 103 रन
6- 93 गेंद में 77 रन
बात करें बाबर के वनडे करियर के बारे में तो उन्होंने पाक टीम के लिए 2015 से अबतक 88 मैच खेलते हुए 86 पारियों में 60.01 की एवरेज से 4441 रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट में उनके नाम 17 शतक और 19 अर्धशतक दर्ज है.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं