व्यस्त आईपीएल सत्र के बाद रविचंद्रन अश्विन क्लब टीम के लिये खेलने की तैयारी में जुटे हैं और भारत के इस अनुभवी स्पिनर का कहना है कि एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट से पहले लाल गेंद के क्रिकेट में खुद को ढालने के लिये उन्होंने यह फैसला लिया है . भारतीय टीम 15 जून को इंग्लैंड रवाना होगी जहां एडबस्टन में लीसेस्टरशर के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है .
यह भी पढ़ें- IPL Media Rights की दौड़ से यह बड़ी कंपनी हुई सबसे पहले बाहर, YOUTUBE ने भी नहीं जमा किए दस्तावेज
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अश्विन ने टीएनसीए प्रथम श्रेणी सेमीफाइनल और फाइनल में एमआरसी ए के लिये खेलने का फैसला किया है . आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स टीम में थे जो फाइनल तक पहुंची थी . उन्होंने कहा- प्रथम श्रेणी मैच खेलने का मकसद टी20 से लाल गेंद के प्रारूप में ढलना है . यह सब कार्यभार प्रबंधन की बात है. उम्र और अनुभव के साथ आप चतुर होते जाते हैं. उन्होंने कहा ,‘‘ मैं वही करने की कोशिश कर रहा हूं .मैं अपने खेल का मजा ले रहा हूं और इंग्लैंड में भी वही करना चाहता हूं . मुझे लगता है कि मैं बल्ले और गेंद से योगदान दे सकता हूं . मैं अपनी फिटनेस पुख्ता रखना चाहता हूं .
यह भी पढ़ें- PAK vs WI 2nd ODI: बेहतरीन पारी खेलने के बावजूद बाबर आजम चूक गए मेगा रिकॉर्ड से, लेकिन....
हाल ही में भारत के लिये सर्वोच्च विकेट लेने वाले अनिल कुंबले (619 विकेट ) के बाद दूसरे गेंदबाज (442 ) बने अश्विन ने कहा ,‘‘मैने अपने खेल पर बहुत मेहनत की है और मैं बहुत सोचता हूं . मैं अपने खेल से खुश हूं और बहुत आगे के लक्ष्य नहीं बनाता . अगर अश्विन के करियर की बात करें तो अभी तक वे भारत के लिए 86 टेस्ट 113 वनडे और 51 टी20 मैच खेल चुके हैं. आईपीएल में 184 मैचों का अनुभव है इस स्टार स्पिनर के पास.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं