विज्ञापन

WTC Updated Points Table: बांग्लादेश का 'डबल धमाल', पाकिस्तान को 104 रनों से चटाई धूल, प्वॉइंट टेबल में मचाई हलचल

ICC World Test Championship Points Table: पाकिस्तान को 104 रनों से रौंदकर ना सिर्फ बांग्लादेश ने पहली बार पाक को अपनी सरजमीं पर धूल चटाई बल्कि उसने जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पहली जीत भी हासिल की.

WTC Updated Points Table: बांग्लादेश का 'डबल धमाल', पाकिस्तान को 104 रनों से चटाई धूल, प्वॉइंट टेबल में मचाई हलचल
ICC World Test Championship Points Table

ICC World Test Championship Points Table: ढाका के शेर ए बांग्लागा स्टेडियम में हुए सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों से रौंद दिया. यह ना सिर्फ बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सरजमीं पर पहली टेस्ट जीत है बल्कि टीम ने जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की भी पहली जीत हासिल की है. बांग्लादेश की जीत के नायक कप्ता नजमुल हसन शान्तो रहे, जिन्होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्द्धशतक लगाया था. पाकिस्तान को जीत के लिए 278 का लक्ष्य मिला था, लेकिन शान मसूद एंड कंपनी सिर्फ 163 रनों पर ढेर हो गई. बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में नाहिद राणा ने पंजा खोला. जबकि तेजुल इस्लाम और तस्कीन अहमद के खाते में दो-दो विकेट आए. 

जीत के साथ बांग्लादेश ने मचाई हलचल

बांग्लादेश इस जीत से पहले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में आठवें स्थान पर था. पाकिस्तान 5वें स्थान और इंग्लैंड आठवें पायदान पर था. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद अब बांग्लादेश आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में छठे स्थान पर आ गया है. टीम ने 3 मैच खेले हैं. एक में उसे जीत मिली है, एक में हार का मुंह देखना पड़ा जबकि एक ड्रा रहा.

बांग्लादेश के 16 अंक हैं. जबकि अंक प्रतिशत 44.44 है. वहीं पाकिस्तान को जारी चैंपियनशिप की दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान ने 3 मैच खेले हैं. 1 में उसे जीत मिली है जबकि 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान के 12 अंक हैं और उसका अंक प्रतिशत 33.33 का है. 

Latest and Breaking News on NDTV

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मौजूदा समय में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया है. जिसने 8 मैच खेले हैं और 7 में उसे जीत मिली है. जबकि न्यूजीलैंड दूसरे, साउथ अफ्रीका तीसरे, श्रीलंका चौथे और भारत पांचवें स्थान पर है. जबकि इंग्लैंड आठवें और वेस्टइंडीज तालिका में सबसे नीचे हैं.

बांग्लादेश का डबल धमाल

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 104 रन से अपने नाम किया. दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी के लिए बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. इस जीत के साथ मेजबान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज का अगला मैच 16 मई से सिलहट में खेला जाएगा. 

मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम पहली पारी में महज 413 रन पर सिमट गई. इस पारी में कप्तान नजमुल हुसैन ने 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ 101 रन की पारी खेली, जबकि मोमिनुल हक ने 91 रन टीम के खाते में जोड़े. मुशफिकुर रहीम ने 71 रन का योगदान दिया. विपक्षी खेमे से मोहम्मद अब्बास ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट निकाले. हसन अली और नोमान अली को 1-1 विकेट हाथ लगा.

इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम पहली पारी में सिर्फ 386 रन पर सिमट गई. अजान अवैस ने 103 रन की पारी खेली, जबकि अब्दुल्लाह फजल 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इनके अलावा, सलमान आगा ने 58 रन और मोहम्मद रिजवान ने 59 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से मेहदी हसन मिराज ने 5 विकेट निकाले. तस्कीन अहमद और तैजुल इस्लाम को 2-2 विकेट हाथ लगे.

बांग्लादेश के पास पहली पारी के आधार पर 27 रन की बढ़त थी. अगली पारी में मेजबान टीम ने 9 विकेट खोकर 240 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 268 रन का लक्ष्य दिया. बांग्लादेश की तरफ से इस पारी में कप्तान नजमुल ने सर्वाधिक 87 रन बनाए, जबकि मोमिनुल हक ने 56 रन का योगदान दिया. मेहदी हसन 24 रन और मुशफिकुर रहीम 22 रन बनाकर आउट हुए. इस पारी में पाकिस्तान के लिए हसन अली और नोमान अली ने 3-3 विकेट हासिल किए. शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद अब्बास को 1 विकेट मिला. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम दूसरी पारी में महज 163 रन पर सिमट गई.

यह भी पढ़ें: PAK vs BAN 1st Test: पाकिस्तानी स्पिनर ने तोड़ा 130 साल पुराना रिकॉर्ड, रिटायरमेंट की उम्र में बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: IPL 2026: "कई साल हो गए हैं..." टीम इंडिया में कमबैक पर भुवनेश्वर ने दिया चौंकाने वाला बयान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com