विज्ञापन

ENG U19 vs IND-U19 Final: वैभव सूर्यवंशी आज इंग्लैंड के खिलाफ मचाएंगे कोहराम, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड अंडर-19 और भारत अंडर-19 के बीच ICC अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच शुक्रवार, 06 फरवरी 2026 को दोपहर 01:00 बजे से खेला जाएगा.

ENG U19 vs IND-U19 Final: वैभव सूर्यवंशी आज इंग्लैंड के खिलाफ मचाएंगे कोहराम, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
Vaibhav Sooryavanshi, ENG U19 vs IND-U19
  • भारत और इंग्लैंड अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे, जिसमें भारत फेवरेट टीम है
  • भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर 19 वनडे में 55 में से 41 मैचों में जीत हासिल की है
  • वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और वे भारत के मुख्य बल्लेबाज हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ICC U19 Men's Cricket World Cup Final 2026 : अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में आज भारत और इंग्लैंड की टीम एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर होगी. हाल के मैचों में भारत अंडर-19 अच्छी फॉर्म में दिख रही है, वे मैच जीतने के लिए फेवरेट हैं.भारत और इंग्लैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो दोनों टीमें 55 बार थूथ वनडे में भिड़ी हैं. इस दौरान भारत ने 41 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि 13 में उसे हार मिली है. वहीं एक मैच टाई रहा है. बात अगर अंडर-19 वर्ल्ड कप की करें तो दोनों देश 9 बार आमने-सामने आए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 7 मैच जीते हैं जबकि 2 में उसे हार मिली है. बीते 5 मैचों की बात करें तो टीम इंडिया ने इस दौरान 3 मैच खेले हैं जबकि दो में उसे जीत मिली है. 

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर (भारत)

वैभव सूर्यवंशी

इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी ने अबतक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं ,वैभव ने 6 पारियों में 3 अर्धशतक के साथ कुल 264 रन बनाए हैं. वैभव आजके मैच में सबसे अहम खिलाड़ी होंगे. एक बार वैभव मैदान पर रूक गए तो फिर विरोधियों की खैर नहीं. वैभव का उच्च स्कोर इस टूर्नामेंट में 72 रन है. 

विहान मल्होत्रा

विहान मल्होत्रा ने 6 मैचों की 6 पारियों में 1 शतक के साथ 210 रन बनाए हैं.विहान ने दिखाया है कि विषम परिस्थिति में किस तरह की बल्लेबाजी की जा सकती है. उनके बल्ले से एक 109 रनों की पारी भी निकली है, जो यह बताया है कि उनके अंदर कितना टैलेंट है. 

अभिज्ञान कुंडू 

अभिज्ञान कुंडू पर भी नजर रहेगी. कुंडू ने अबतक 6 मैच में 4 पारियों में 199 रन बना चुके हैं. अभिज्ञान कुंडू को भारतीय अंडर 19 टीम के मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी मिली है.  

आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे अबतक कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं लेकिन फाइनल में भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद पूरा देश कर रहा है. 

इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

बेन एंगस मेयस
इंग्लिश बल्लेबाज बेन मेयस (Ben Mayes)  इंग्लैंड के लिए सबसे अहम खिलाड़ी हैं. इस टूर्नामेंट में बेन मेयस ने 6 पारी में 399 रन बना चुके हैं.  जिसमें एक शतक औऱ दो अर्धशतक शामिल है. 

थॉमस हेनरी सिडनी रेव

थॉमस हेनरी सिडनी रेव का भी परफॉर्मेंस शानदार रहा. अबतक इंग्लिश बल्लेबाज ने 6 पारी में 299 रन बना चुके हैं. एक शतक और दो अर्धशतक के साथ सिडनी रेव अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर है. आजके मैच में सिडनी रेव की बल्लेबाजी काफी अहम रहेगी. 

मैनी लुम्सडेन

इंग्लैंड गेंदबाज मैनी लुम्सडेन से आज भारतीय बल्लेबाजों को बचकर रहना होगा. मैनी लुम्सडेन अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. मैनी लुम्सडेन ने अबतक 15 विकेट लिए हैं. फाइनल में लुम्सडेन की गेंदबाजी काफी अहम रहेगी. 

इंग्लैंड अंडर-19 (ENG U19) संभावित प्लेइंग XI: 1. बेन डॉकिन्स, 2. जोसेफ मूर्स (विकेटकीपर), 3. बेन मेयस (विकेटकीपर), 4. थॉमस रेव (विकेटकीपर) (कप्तान), 5. कैलेब फाल्कनर, 6. राल्फी अल्बर्ट, 7. फरहान अहमद, 8. सेबेस्टियन मॉर्गन, 9. जेम्स मिंटो, 10. मैनी लम्सडेन, 11. एलेक्स ग्रीन

भारत अंडर-19 (IND-U19) संभावित प्लेइंग XI: 1. आरोन जॉर्ज, 2. वैभव सूर्यवंशी, 3. आयुष म्हात्रे (C), 4. वेदांत त्रिवेदी, 5. विहान मल्होत्रा, 6. अभिज्ञान कुंडू (WK), 7. आरएस अंबरीश, 8. कनिष्क चौहान, 9. हेनिल पटेल, 10. दीपेश देवेंद्रन, 11. खिलान पटेल
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com