- यश धुल ने NCA प्रमुख लक्ष्मण की प्रशंसा की
- आज सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ
- एंटिगा में खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 (ICC Under 19 World Cup 2022) का रोमांच अपने चरम पर है. बीते कल इंग्लैंड की अंडर-19 टीम ने विपक्षी अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम को 15 रनों से शिकस्त देते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया है. वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारतीय अंडर-19 टीम (India National Under‑19 Cricket Team) का मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम (Australia National Under‑19 Cricket Team) के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे से एंटिगा स्थित कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
सेमीफाइनल मुकाबले से एक दिन पूर्व देश के 19 वर्षीय कप्तान यश धुल (Yash Dhull) ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपना विचार साझा किया. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) की जमकर तारीफ की. लक्ष्मण के बारे में सवाल किए जानें पर युवा क्रिकेटर ने कहा, 'लक्ष्मण सर हमारे साथ हैं तो वह हमारे साथ अपना अनुभव साझा करते हैं. वह बताते हैं कि आगे के जो मुकाबले हैं वह काफी महत्वपूर्ण हैं और कैसे आगे बढ़ना है.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
???? ???? India U19 captain Yash Dhull highlights how motivating it is to have the legendary @VVSLaxman281 with the squad at the #U19CWC 2022. #BoysInBlue #INDvAUS pic.twitter.com/REkcKwOGiE
— BCCI (@BCCI) February 1, 2022
ICC U-19 WC 2022: इंग्लैंड ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को दी शिकस्त
बता दें ये कोई पहली बार नहीं है जब धुल ने लक्ष्मण का गुणगान किया है. इससे पहले भी वह लक्ष्मण के मार्गदर्शन की सराहना कर चूके हैं. उन्होंने हाल ही में मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया था. इस दौरान उन्होंने कहा, 'टीम में प्रतिदिन सुधार हो रहा है. लक्ष्मण सर अपना अनुभव हमारे साथ साझा कर रहे हैं, जिससे हमें काफी मदद मिल रही है. सेमीफाइनल मुकाबले के लिए हम पिच के अनुसार रणनीति बनाएंगे.'
IPL 2022 Auction : बीसीसीआई की ऑक्शन लिस्ट में चौंकाने वाले नाम
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं