ICC Test Ranking, Babar Azam Return in Top 10: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा बुधवार को जारी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉप-10 में धमाकेदार एंट्री की है. बाबर को वेस्टइंडीज दौरे पर उनकी शानदार बल्लेबाजी का इनाम मिला है. वेस्टइंडीज दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की 4 पारियों में 2 अर्धशतक की मदद से 193 रन बनाने वाले बाबर पांच स्थान की छलांग लगाते हुए आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं. शीर्ष 10 में बाबर एकमात्र पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं.
टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक, तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के जो रूट, चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, पांचवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के टेंबा बावुमा, छठे स्थान पर श्रीलंका के कामिंडु मेंडिस, सातवें स्थान पर भारत के शुभमन गिल, आठवें स्थान पर न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र, और नौवें स्थान पर भारत के यशस्वी जायसवाल हैं. श्रीलंका के दिनेश चांदीमल एक स्थान नीचे खिसकते हुए टॉप-10 से बाहर हो गए हैं. वह 11वें वें स्थान पर हैं.
टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. शीर्ष 10 में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले, न्यूजीलैंड के मैट हेनरी दूसरे, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस चौथे, दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन पांचवें, ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड छठे, और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा सातवें स्थान पर हैं. रबाडा को एक स्थान का फायदा हुआ है. पाकिस्तान के नोमान अली एक स्थान के नुकसान के साथ सातवें स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड नौवें और ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन दसवें स्थान पर हैं. शीर्ष 10 गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक 5 गेंदबाज शामिल हैं.
टेस्ट के शीर्ष दस ऑलराउंडरों में भारत के रवींद्र जडेजा पहले, दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन दूसरे, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क तीसरे, बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज चौथे, ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पांचवें, दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर छठे, भारत के वाशिंगटन सुंदर सातवें, इंग्लैंड के गस एटकिंसन आठवें, वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रिव्स नौवें और इंग्लैंड के जो रूट दसवें स्थान पर हैं. रूट को एक स्थान का फायदा हुआ है. भारत के अक्षर पटेल और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा क्रमश: 11 वें और 12 वें नंबर पर हैं. दोनों को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं